www.youngorganiser.com Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 19th Feb. 2021.Thu, 00:42 AM (IST) : Team Work: Taru. R.Wangyal & Pawan Vikas Sharma , जम्मू : उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने केंद्र शासित प्रदेश के नये भविष्य को गढ़ने के लिए बृहस्पतिवार को वैश्विक समुदाय से सहयोग करने की अपील की। उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर आए विदेशी दूतों के साथ बातचीत के दौरान कहा, ‘‘हमारे पड़ोसी देश (पाकिस्तान) द्वारा आतंकवाद के जरिए सुरक्षा स्थिति को अस्थिर करने और सामाजिक वैमनस्य भड़काने की निरंतर साजिशें किये जाने के बावजूद भी सरकार जम्मू कश्मीर में समग्र एवं न्यायसंगत विकास करने के लिए कटिबद्ध है। ’’ उन्होंने जम्मू कश्मीर के लिए एक नया भविष्य गढ़ने में वैश्विक समुदाय से सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बुनियादी ढांचा, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, कौशल विकास, सतत आजीविका में पहले की तुलना में कहीं अधिक निवेश कर रही है। फ्रांस के राजदूत एमैनुएल लेनेन और सेनेगल के दूत अब्दुल वहाब हैदरा के सवालों का जवाब देते हुए सिन्हा ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश के लिए 28,400 करोड़ रुपये की नयी औद्योगिक विकास योजना पेश की गई है।
***केंद्र शासित प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर आए विदेशी दूतों के साथ बातचीत के दौरान कहा, ‘‘हमारे पड़ोसी देश (पाकिस्तान) द्वारा आतंकवाद के जरिए सुरक्षा स्थिति को अस्थिर करने और सामाजिक वैमनस्य भड़काने की निरंतर साजिशें किये जाने के बावजूद भी सरकार...?
Young Organiser