Breaking News

पंतनगर में जर्जर झूलते पुल से गिरकर विश्वविद्यालय कर्मी की मौत

पंतनगर। चकफेरी नदी पर जर्जर हो चुके झूलते पुल से एक की जान ले ली। इस पुल से गुजरने के दौरान संतुलन खोने से विश्वविद्यालय कर्मी नीचे गिर गए। इससे उनकी मौत हो गई।

खनवार-बकलोही, कुबेर स्थान, पिपरा, कुशीनगर (उ.प्र.) निवासी बनारसी (59) पुत्र स्व. छेदी फसल अनुसंधान केंद्र (सीआरसी) में कृषि श्रमिक के पद पर कार्यरत थे। वह परिसर की कालोनी में निवास करते थे।

गत दिवस वह सीआरसी से तराई भवन कालोनी की ओर साइकिल से जा रहे थे। रास्ते में चकफेरी नदी पर पड़ने वाले जर्जर झूलते पुल से गुजरने के दौरान उनका संतुलन गड़बड़ा गया। इससे वह दस फुट नीचे नदी में जा गिरे।

हादसे में उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। वहीं काम कर रहे साथी कर्मियों ने घायल को चिकित्सालय पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते घायल को एसटीएच, हल्द्वानी रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें  मृत घोषित कर दिया। घर में सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। मृतक के परिवार में पत्नी, दो पुत्र व एक पुत्री हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

ड्रोन हमले से घबराने की जरूरत नहीं व परिसीमन आयोग अपना काम पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता से करेगा : उपराज्यपाल मनोज सिन्हा: सिन्हा

www.youngorganiser.com    Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 2nd Jul. 2021, Fri. 00: 45  AM ...