Breaking News

18 अप्रैल को दोपहर 12.15 पर खुलेंगे यमुनोत्री मंदिर के कपाट

उत्तरकाशी: शुक्रवार को यमुना जयंती के शुभ अवसर पर यमुनोत्री मंदिर के कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त तय हो गया है। यमुनोत्री मंदिर के कपाट 18 अप्रैल को दोपहर 12:15 बजे खुलेंगे। इसी दिन गंगोत्री धाम के कपाट भी खुलने हैं।

शुक्रवार को खरसाली में प्रात: तीर्थ पुरोहितों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कपाट खुलने का मुहुर्त तय किया गया है। यमुनोत्री मंदिर समिति के उपाध्यक्ष जगमोहन उनियाल ने बताया कि 18 अप्रैल को 9.00 बजे यमुना माता की डोली शीतकालीन पड़ाव खरसाली से रवाना होगी।

18 अप्रैल को ठीक 12.15 बजे सिद्ध योग और अभिजीत मुहूर्त में यमुनोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। वहीं गंगोत्री धाम के कपाट भी 18 अप्रैल को 1.15 बजे को खुलने हैं। 18 अप्रैल को अक्षय तृतीय का पर्व है। कपाट खुलने का मुहुर्त तय होने के साथ ही यात्रा को लेकर तैयारियां भी जोरों पर शुरू हो गई है। इस अवसर पर मंदिर समिति के सचिव कीर्तेश्वर उनियाल, श्याम सुंदर उनियाल, भागेश्वर उनियाल, सुनील उनियाल, पूर्व उपाध्यक्ष पवन उनियाल सहित कई पुरोहित मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

ड्रोन हमले से घबराने की जरूरत नहीं व परिसीमन आयोग अपना काम पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता से करेगा : उपराज्यपाल मनोज सिन्हा: सिन्हा

www.youngorganiser.com    Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 2nd Jul. 2021, Fri. 00: 45  AM ...