Breaking News

लाल कृष्ण आडवाणी ने पुरे किये 90 साल

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को उनके 90वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और कहा कि पार्टी को बनाने में उनका बहुमूल्य योगदान रहा है। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा कि पूर्व उपप्रधानमंत्री ने अपने कठिन परिश्रम और समर्पण के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देकर विशिष्ठ स्थान बनाया।

उन्होंने कहा, ‘‘ आडवाणी जी को जन्मदिन पर शुभकामनाएं। मैं उनके बेहतर स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करता हूं। ’’मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘ आडवाणीजी राजनीति के दिग्गज नेता है जिन्होंने राष्ट्र के प्रति अपने कठिन परिश्रम और समर्पण के जरिये अलग स्थान बनाया। ’’

उन्होंने कहा कि हम भाजपा कार्यकर्ता भाग्यशाली हैं कि हमें हमेशा आडवाणीजी का मार्गदर्शन प्राप्त होता है। भाजपा को बनाने में उनका बहुमूल्य योगदान है। उल्लेखनीय है कि आडवाणी इस समय भाजपा के मार्गदर्शक मंडल में हैं और गांधीनगर से सांसद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

ड्रोन हमले से घबराने की जरूरत नहीं व परिसीमन आयोग अपना काम पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता से करेगा : उपराज्यपाल मनोज सिन्हा: सिन्हा

www.youngorganiser.com    Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 2nd Jul. 2021, Fri. 00: 45  AM ...