www.youngorganiser.com
Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 25 Apr 2020.
Sat, 4:55 PM (IST) Pawan Vikas Sharma
जम्मू : शनिवार को जम्मू- कश्मीर में एक व्यक्ति की कोविड-19 से मौत हो गई जिसके बाद केंद्र शासित प्रदेश में मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई है व अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को संक्रमण के 40 नए मामले भी सामने आए हैं। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 494 हो गई है। यह भी पहली बार हुआ है कि 24 घंटे के अंदर केंद्र शासित प्रदेश में एक दिन में सामने आए सबसे अधिक मामले हैं व 1,000 से ज्यादा नमूनों की जांच की गई है। जम्मू- कश्मीर प्रशासन के प्रवक्ता रोहित कंसल ने कहा जम्मू-कश्मीर ने 1,000 जांच के रोड़े को पार कर लिया है पिछले 24 घंटे में 1,071 नमूनों की जांच की गई। लेकिन इसका यह अर्थ भी है कि संक्रमित लोगों की संख्या भी ज्यादा सामने आएगी। इसलिए आज शनिवार को 40 नए मामले सामने आए। कंसल ने कहा, अब तक 65,722 यात्रियों और संक्रमित लोगों के संपर्क में आए व्यक्ति निगरानी में हैं। इनमें 6,162 लोग घर में और सरकारी केंद्रों में क्वारंटीन में हैं, जबकि 260 अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन केंद्रों में व340 लोग अस्पताल के पृथक वॉर्डों में और 11,970 वे लोग शामिल हैं जिनकी घर में ही निगरानी की जा रही है। इसके अलावा 46,985 लोगों की निगरानी की अवधि पूरी हो चुकी है। रोहित कंसल बताया कि सभी नए मामले कश्मीर से सामने आए हैं। कंसल ने बताया कि कुल 494 मामलों में से 437 घाटी में और 57 जम्मू क्षेत्र में हैं। साथ ही बताया कि अब तक 109 मरीज स्वस्थ हुए हैं। सरकार की ओर से बनाए आइसोलेशन केंद्रों या घर में क्वारंटीन में रह रहे लोगों समेत 65,000 से अधिक लोग निगरानी में हैं।
Young Organiser