Breaking News

जनता दरबार भाजपा कार्यालय पर लगाना, बन्दर को मिल गयी अदरक वाली कहावत जैसा: आज़ाद अली

देहरादून। देश और प्रदेश की जनता अब भाजपा के जुमलों से ऊब चुकी है। भाजपा की कार्यप्रणाली से जहां पूरे देश की जनता त्रस्त है तो वही उत्तराखंडवासी भी भाजपा सरकार की गलत नीतियों की मार झेल रहे हैं। जिस वजह से अब राज्य की आम जनता का भाजपा सरकार से मोहभंग हो चुका है। इसकी बानगी शनिवार को भाजपा मंत्री रेखा आर्या के द्वारा लगाए गए जनता दरबार में देखने को मिली, जहां इक्का-दुक्का फरियादी ही अपनी फरियाद लेकर पहुंचे।

इस मुद्दे पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश सचिव आजाद अली ने कहा कि प्रदेश की जनता राज्य सरकार से शिकायतें करते-करते थक चुकी है किंतु सरकार उनकी फरियादो को सुनकर उन तमाम समस्याओं को दूर करने के बजाय पल्ला झाड़ती हुई नजर आती है।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि यही वजह है कि अब राज्य की आम जनता सरकार और उनके मंत्रियों द्वारा लगाए जा रहे जनता दरबार में जाने से कतरा रही है।
आज़ाद अली ने कहा कि राज्य की मंत्री रेखा आर्या उत्तराखंड की जनता को पसंद नहीं आ रही है। जनता दरबार में आए इक्का-दुक्का लोग इस बात का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि भाजपा रेखा आर्या पर मेहरबान है किन्तु जनता को अब उनपर भरोसा नहीं रह गया है। जिस वजह से अब फरियादी उनके लगाए जनता दरबार में जाने से भी परहेज कर रहे हैं।

आज़ाद अली ने कहा कि जनता दरबार लगाना सिर्फ भाजपा का एक ढोंग है। दरअसल पिछले आठ महीनों में भाजपा के पास उपलब्धि के नाम पर कुछ भी नहीं है। जिस कारण जनता का ध्यान भटकाने के लिये अब वो जनता दरबार का ढोंग कर रही है। आज़ाद अली ने सवाल उठाया कि भाजपा सरकार और उनके नुमाइंदे बताएं कि अब तक कितने फरियादियों की फरियाद पूरी हो चुकी है या सिर्फ दरबार लगाकर ढोंग रचाकर ही वो अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

ड्रोन हमले से घबराने की जरूरत नहीं व परिसीमन आयोग अपना काम पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता से करेगा : उपराज्यपाल मनोज सिन्हा: सिन्हा

www.youngorganiser.com    Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 2nd Jul. 2021, Fri. 00: 45  AM ...