Breaking News
  ……IPL Auction : खूब रही चर्चा, 21 साल के अर्जुन तेंडुलकर को 20 लाख में किसने खरीदा, 7 साल बाद बिके पुजारा के लिए तालियां बजीं……?
  ……IPL Auction : खूब रही चर्चा, 21 साल के अर्जुन तेंडुलकर को 20 लाख में किसने खरीदा, 7 साल बाद बिके पुजारा के लिए तालियां बजीं……?

IPL 2021 नीलामी का पूरा हाल, 145.30 करोड़ में बिके 57 खिलाड़ी, 22 हैं विदेशी

www.youngorganiser.com    Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 18th Feb. 2021.Thu, 7:29 PM (IST) : Team Work:  Imtiaz Choudhary & Pawan Vikas Sharma   ……IPL Auction : खूब रही चर्चा, 21 साल के अर्जुन तेंडुलकर को 20 लाख में किसने खरीदा, 7 साल बाद बिके पुजारा के लिए तालियां बजीं……?    चेन्नई & PL के 14वें सीजन के लिए ऑक्शन में 5 खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा चौंकाया। ये खिलाड़ी हैं कृष्णप्पा गौतम, राइली मेरिडिथ, शाहरुख खान, चेतन सकरिया और चेतेश्वर पुजारा। गौतम IPL ऑक्शन इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर रहे। 20 लाख बेस प्राइस वाले गौतम को 46 गुना ज्यादा कीमत पर CSK ने 9.25 करोड़ में खरीदा। वहीं, भारतीय युवा ऑलराउंडर शाहरुख खान प्रिटी जिंटा की टीम पंजाब किंग्स ने 5.25 करोड़ रुपए में खरीदा।  भारत के दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर के बेटे अर्जुन तेंडुलकर को मुंबई इंडियंस टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2021 सत्र के लिए ऑक्शन में खरीदा है। युवा ऑलराउंडर पर टीम ने 20 लाख रुपये की बोली लगाकर टीम से जोड़ा। अर्जुन ने अपना बेस प्राइस 20 लाख रुपये रखा था। 21 वर्षीय अर्जुन पहली बार नीलामी में शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि नीलामी से पहले सोशल मीडिया पर फैंस लगातार इस बात की कयास लगा रहे थे कि अर्जुन को मुंबई टीम अपने से जोड़ेगी। इसी टीम से उनके पिता और महान क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर भी खेल चुके हैं। सचिन फिलहाल इस टीम के मेंटॉर भी हैं। अर्जुन इसी टीम के कैंप भी शामिल रह चुके हैं और दुबई में खेले गए पिछले सीजन के दौरान टीम के साथ जुड़े भी थे। अर्जुन का टीम में रोल ऑलराउंडर का होगा। 6 फीट से अधिक लंबा यह खिलाड़ी न केवल बड़े-बड़े शॉट खेलने में माहिर है, बल्कि अपनी तेज गेंदबाजी से टीम के लिए वैरायटी का काम करेंगे।अर्जुन ने हाल में 73वें पुलिस आमंत्रण शील्ड क्रिकेट टूर्नमेंट के ग्रुप ए के दूसरे दौर के मैच में 31 गेंद में नाबाद 77 रन की पारी खेली और 41 रन देकर तीन विकेट झटके। उनकी इस दमदार प्रदर्शन की बदौलत एमआईजी क्रिकेट क्लब ने इस्लाम जिमखाना को 194 रन से करारी शिकस्त दी। इक्कीस वर्षीय अर्जुन ने अपनी शानदार पारी के दौरान पांच चौके और आठ छक्के लगाए। उन्होंने ऑफ स्पिनर हाशिर दाफेदार के एक ही ओवर में पांच छक्के जड़ दिए। साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) ऑक्शन के अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा। उन्होंने युवराज का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्हें 2015 के सीजन के लिए दिल्ली ने 16 करोड़ रुपए में खरीदा था। यह ऑक्शन चेन्नई में चल रहा है। अब तक 14वें सीजन के लिए 27 खिलाड़ियों की नीलामी हो चुकी है। इनमें से 11 विदेशी हैं और 16 भारतीय हैं। कुल 61 स्लॉट खाली थे। इसके लिए 292 प्लेयर्स को शॉर्टलिस्ट किया गया था। चौंकाने वाले 6 नाम, शाहरुख को प्रिटी की टीम ने 26 गुना कीमत पर खरीदा

चेतेश्वर पुजारा 2014 के बाद पहली बार बिके

इस IPL ऑक्शन में सबसे चौंकाने वाला ऑक्शन चेतेश्वर पुजारा का रहा। उन्हें चेन्नई सुपरकिंग्स ने उनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए में खरीदा। 33 साल के पुजारा को 2014 के बाद से 7 सीजन में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था। उन्होंने अब तक करियर में ओवरऑल 64 टी-20 खेले हैं।

 

पुजारा ने 29.47 के औसत और 109.35 के स्ट्राइक रेट से 1356 रन बनाए हैं। टी-20 में उनका हाईएस्ट स्कोर 61 बॉल पर 100 रन है। उन्होंने सौराष्ट्र से खेलते हुए रेलवे के खिलाफ यह नाबाद पारी 2019 में खेली थी। उन्होंने IPL में 30 मैच खेलकर 390 रन बनाए हैं। गुरुवार को चेन्नई में हुए ऑक्शन में जब CSK ने पुजारा को खरीदा तो वहां मौजूद लोगों ने तालियां भी बजाईं। इनमें प्रिटी जिंटा, अनिल कुंबले जैसी हस्तियां शामिल थीं।

गौतम को 46 गुना ज्यादा कीमत पर CSK ने खरीदा

9.25 करोड़ में बिके बॉलिंग ऑलराउंडर गौतम IPL इतिहास के अब तक के सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर बने। अनकैप्ड यानी ऐसे खिलाड़ी, जो अब तक अपने देश के लिए इंटरनेशनल मैच नहीं खेले हैं। 32 साल के गौतम ने अनकैप्ड प्लेयर्स के मामले क्रुणाल पंड्या का रिकॉर्ड तोड़ा। क्रुणाल को मुंबई ने 8.8 करोड़ में खरीदा था।

 

CSK को ऑफ-स्पिन ऑलराउंडर की जरूरत थी। यह कमी अब मोइन अली के साथ-साथ गौतम पूरी करेंगे। राजस्थान रॉयल्स से खेलते हुए गौतम ने 2018 सीजन में मुंबई इंडियंस के खिलाफ जसप्रीत बुमराह के ओवर में 18 रन बनाए थे। इस मैच में राजस्थान को 17 बॉल पर 43 रन चाहिए थे। गौतम ने 11 बॉल पर 33 रन बनाकर राजस्थान को मैच जिताया था।

 

25 साल के शाहरुख खान 5.25 करोड़ रुपए में बिके

बैटिंग ऑलराउंडर 25 साल के शाहरुख पंजाब किंग्स में गए। 20 लाख की बेस प्राइस वाले शाहरुख 5.25 करोड़ रुपए में बिके। उन्होंने अब तक 31 घरेलू टी-20 में 131.39 की औसत से 293 रन बनाए हैं। उनका हाईएस्ट स्कोर 40 रन नॉटआउट रहा। वहीं, उन्होंने इतने ही मैच में 2 विकेट लिए हैं। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में 8 मैचों में 88 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 220 का रहा था।

 

चेतन सकरिया को राजस्थान ने 1.20 करोड़ में खरीदा

सौराष्ट्र के 22 साल के चेतन सकरिया बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। 20 लाख की बेस प्राइस वाले चेतन को राजस्थान रॉयल्स ने 1.20 करोड़ रुपए में खरीदा। उन्होंने सैयद मुश्ताक के 2020 सीजन में 5 मैच में 12 विकेट लिए थे। इस दौरान उनका इकोनॉमी 4.90 का रहा। उन्होंने अब तक कुल 16 टी-20 में 7.08 की इकोनॉमी से 28 विकेट लिए।

 

राइली मेरिडिथ पंजाब के लिए साबित हो सकते हैं ट्रम्प कार्ड

ऑस्ट्रेलिया के 24 साल के तेज गेंदबाज राइली मेरिडिथ ने सबको चौंकाया। उन्हें पंजाब किंग्स ने 8 करोड़ रुपए में खरीदा, जबकि उनकी बेस प्राइस 40 लाख रुपए थी। उन्होंने अब तक 34 टी-20 खेले हैं। इसमें उन्होंने 43 विकेट लिए हैं। बिग बैश में उन्होंने होबार्ट हरिकेन्स से खेलते हुए 13 मैच में 16 विकेट लिए थे। इस दौरान उनकी इकोनॉमी 7.82 रही थी।

 

पहली बार ऑक्शन में आए 6 फीट 8 इंच के जेमिसन

न्यूजीलैंड के 26 साल के ऑलराउंडर काइल जेमिसन का यह पहला IPL होगा। 6 फीट 8 इंच लंबे जेमिसन को बेंगलुरु ने 20 गुना ज्यादा कीमत पर 15 करोड़ रुपए में खरीदा। उनकी बेस प्राइस 75 लाख रुपए थी। उन्होंने ओवरऑल 38 टी-20 में 54 विकेट लिए और 190 रन बनाए। वे 140 की रफ्तार से बॉलिंग करने के साथ मिडिल ऑर्डर को भी मजबूती देते हैं।

 

रिचर्ड्सन बिग बैश लीग में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर

24 साल के ऑस्ट्रेलियाई बॉलर जे रिचर्ड्सन को पंजाब किंग्स ने 14 करोड़ रुपए में खरीदा। उनकी बेस प्राइस 1.50 करोड़ रही। वे 9 गुना ज्यादा कीमत पर बिके। पंजाब को मोहम्मद शमी के साथ डेथ ओवर्स में पेसर की जरूरत थी। रिचर्ड्सन इस कमी को पूरा करेंगे। रिचर्ड्सन अब तक 62 टी-20 में 78 विकेट ले चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग 2020-21 सीजन में वे हाईएस्ट विकेट रहे। 17 मैच में उन्होंने 29 विकेट लिए।

बॉलिंग ऑलराउंडर कृष्णप्पा गौतम की बेस प्राइज 20 लाख रुपए थी। उन्हें 46 गुना ज्यादा कीमत पर CSK ने 9.25 करोड़ में खरीदा। उन्होंने IPL इतिहास के अब तक के सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर का रिकॉर्ड बनाया है। अनकैप्ड यानी ऐसे खिलाड़ी, जो अब तक अपने देश के लिए इंटरनेशनल मैच नहीं खेले हैं। गौतम ने अनकैप्ड प्लेयर्स के मामले क्रुणाल पंड्या का रिकॉर्ड तोड़ा। क्रुणाल को मुंबई ने 8.8 करोड़ में खरीदा था। CSK को ऑफ-स्पिन ऑलराउंडर की जरूरत थी। यह कमी अब गौतम पूरी करेंगे।

साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी क्रिस मॉरिस की बेस प्राइज 75 लाख रुपए रही। वे इससे 21 गुना ज्यादा कीमत में बिके।

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल की बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए रही। उन्हें 7 गुना ज्यादा कीमत पर 14.25 करोड़ में RCB ने खरीदा।

ऑस्ट्रेलियाई बॉलर झाय रिचर्ड्सन को पंजाब किंग्स ने 14 करोड़ रुपए में खरीदा। उनकी बेस प्राइज 1.50 करोड़ बेस प्राइज रही। वे 9 गुना ज्यादा कीमत पर बिके। पंजाब को मोहम्मद शमी के साथ डेथ ओवर्स में पेसर की जरूरत थी। रिचर्ड्सन इस कमी को पूरा करेंगे।

भारतीय युवा ऑलराउंडर शाहरुख खान की बेस प्राइज 20 लाख रुपए थी। 26 गुना ज्यादा कीमत पर प्रिटी जिंटा की टीम पंजाब ने उन्हें 5.25 करोड़ रुपए में खरीदा। उन्होंने अब तक 31 घरेलू टी-20 में 2 विकेट लिए हैं और 293 रन बनाए हैं।

लीग और घरेलू टी-20 में 34 मैच खेलकर 43 विकेट ले चुके ऑस्ट्रेलिया के राइली मेरिडिथ की बेस प्राइज 40 लाख रुपए थी। उन्हें 20 गुना ज्यादा कीमत पर पंजाब ने 8 करोड़ रुपए में खरीदा।

2 ऑलराउंडर्स, जिन पर टीमों ने सबसे बड़ा दांव लगाया

मॉरिस के महंगे बिकने की वजह

 

मॉरिस ने लीग, डोमेस्टिक और इंटरनेशनल मिलाकर कुल 218 टी-20 खेले हैं। इसमें उन्होंने 151.02 के स्ट्राइक रेट से 1764 रन बनाए हैं। साथ ही 270 विकेट भी लिए हैं।

IPL में अब तक वे 70 मैच में 551 रन बना चुके हैं। 80 विकेट ले चुके हैं। बैटिंग में उनका स्ट्राइक रेट मैक्सवेल से भी बेहतर 157.87 का है। RCB को मॉरिस ने रिलीज किया था। 2020 में उन्होंने एक मैच में RCB के लिए 313 के स्ट्राइक रेट से 8 बॉल में 25 रन बनाए थे।

राजस्थान को फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर जोफ्रा आर्चर का बैकअप चाहिए था ताकि वे न खेल पाएं तो कोई मजबूत खिलाड़ी उनकी जगह ले सके। इस जरूरत के हिसाब से मॉरिस फिट बैठे, क्योंकि वे ऑलराउंडर और फिनिशर हैं।

मैक्सवेल के महंगे बिकने की वजह

 

मैक्सवेल ने लीग, डोमेस्टिक और इंटरनेशनल मिलाकर कुल 301 टी-20 खेले हैं। इसमें उन्होंने 152.05 स्ट्राइक रेट से 6581 रन बनाए हैं। 331 छक्के और 529 चौके जमाए हैं। 108 विकेट ले चुके हैं।

मैक्सवेल का IPL में भी अच्छा रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने 82 IPL मैचों में 1505 रन बनाए हैं। स्ट्राइक रेट 154.67 का है। इसमें 91 छक्के और 118 चौके शामिल हैं। मैक्सवेल को पंजाब ने रिलीज किया था।

RCB को क्रिस मॉरिस और मोइन अली को रिलीज करने के बाद मिडिल ऑर्डर में बैटिंग कर सकने वाला ऑलराउंडर चाहिए था। मिडिल ऑर्डर में बैटिंग का भार डिविलियर्स पर ही आ रहा था। मैक्सवेल अब उनके भार को कम कर सकेंगे।

वे खिलाड़ी, जिन्हें किसी ने नहीं खरीदा

 

स्पिनर हरभजन सिंह को कोई खरीदार नहीं मिला। उनकी बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए थी। वे चेन्नई सुपर किंग्स में थे, लेकिन पिछले सीजन में नहीं खेले थे।

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एरॉन फिंच को किसी ने नहीं खरीदा। उनकी बेस प्राइज 1 करोड़ रुपए थी।

केदार जाधव पिछले सीजन में चेन्नई के लिए 8 मैचों में सिर्फ 62 रन बना सके थे। उन्हें इस बार कोई खरीदार नहीं मिला।

सबसे पहले करुण नायर का नाम पुकारा गया। 50 लाख बेस प्राइज वाले इंडियन प्लेयर को किसी ने नहीं खरीदा। करुण पिछले सीजन में पंजाब की ओर से खेलते हुए 4 मैचों में सिर्फ 16 रन बना सके थे।

1.50 करोड़ बेस प्राइज वाले इंग्लिश प्लेयर एलेक्स हेल्स को भी किसी ने नहीं खरीदा।

हनुमा विहारी को टी20 के हिसाब से धीमा बल्लेबाज समझा जाता है। इस फॉर्मेट में उनका करियर स्ट्राइक रेट 112 का ही रहा है। वे अनसोल्ड रहे।

ऑस्ट्रेलियाई बैट्समैन शॉन मार्श नहीं बिके। उनकी बेस प्राइज कीमत 1.50 करोड़ रुपए थी।

75 लाख रुपए बेस प्राइज वाले न्यूजीलैंड के बैट्समैन कोरी एंडरसन भी नहीं बिके।

IPL नीलामी के सभी 292 प्लेयर्स के नाम देखने के लिए यहां क्लिक करें…

 

13 राउंड के बाद तेज रफ्तार से होगी नीलामी

ऑक्शन के शुरुआती 2 राउंड में 14 बड़े खिलाड़ियों (मार्की प्लेयर्स) के बाद बल्लेबाजों, ऑलराउंडर्स, विकेटकीपर्स और बॉलर्स पर बोली लगी। सभी 292 में से सिर्फ 10 खिलाड़ियों को 2 करोड़ रुपए की बेस प्राइज के स्लॉट में थे। 13 राउंड और 87 प्लेयर्स के बाद नीलामी तेज रफ्तार से होगी।

 

2 करोड़ रुपए बेस प्राइज वाले मार्क वुड ने नाम वापस लिया

नीलामी से थोड़ी देर पहले ही इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने नाम वापस ले लिया। 2019 में CSK ने उन्हें रिलीज किया था। उनकी बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए थी। क्रिकेट वेबसाइट ईएसपीएन के मुताबिक, वुड ने परिवार के साथ वक्त बिताने के लिए यह फैसला लिया। फिलहाल, वे भारत के खिलाफ आखिरी 2 टेस्ट खेलेंगे। इसके बाद वे भारत के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज भी खेलेंगे।सीरीज के पहले दो टेस्ट में उन्हें आराम दिया गया था।

 

एक टीम में मैक्सिमम 25 और मिनिमम 18 खिलाड़ी होंगे

सभी फ्रेंचाइजी अपनी टीम में मैक्सिमम 25 और मिनिमम 18 खिलाड़ी रख सकती हैं। किसी भी टीम में ज्यादा से ज्यादा 8 विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं। नीलामी शुरू होने से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास सबसे कम 14 खिलाड़ी और सनराइजर्स हैदराबाद के पास सबसे ज्यादा 22 खिलाड़ी थे।

 

खिलाड़ी खरीदने के लिए पंजाब के पर्स में सबसे ज्यादा रुपए

IPL के इस सीजन में फ्रेंचाइजी का सैलरी पर्स (बजट) पिछले सीजन की तरह 85 करोड़ ही रहा। यानी कोरोना की वजह से इस बार सैलरी बजट में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है, जबकि 2019 में यह बजट 80 करोड़ और 2018 में 66 करोड़ रुपए था। इस बार पंजाब के पास खिलाड़ियों को खरीदने के लिए सबसे ज्यादा 53.20 करोड़ रुपए थे। नियमों के तहत टीम का न्यूनतम खर्च 60 करोड़ होना चाहिए यानी सैलरी कैप वैल्यू का 75%।

 

क्या राइट टू मैच कार्ड (RTM कार्ड) का इस्तेमाल होगा?

राइट टू मैच कार्ड सिर्फ मेगा ऑक्शन के लिए है। ऐसे में इस मिनी ऑक्शन में इसका इस्तेमाल नहीं हुआ। राइट टू मैच कार्ड यानी इसके जरिए फ्रेंचाइजी अपने पुराने खिलाड़ी को नीलामी में वापस हासिल कर सकती है। इसके लिए उन्हें नीलामी में खिलाड़ी पर लगी सबसे ज्यादा बोली के बराबर की कीमत चुकानी होती है। ज्यादा से ज्यादा 5 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी इसके जरिए (RTM कार्ड) रिटेन कर सकती हैं।

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

आधिकारिक घोषणा UAE में होगा टी-20 वर्ल्ड कप

www.youngorganiser.com    Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 28th Jun. 2021, Mon. 04: 22  PM ...