लंदन। बेल्जियम के ग्रिगोर दिमित्रोव ने डेविड गोफिन को 7-5, 4-6, 6-3 से हराकर एटीपी फाइनल्स जीत लिया। इसके साथ ही वह 1998 के बाद पदार्पण वर्ष में खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी हो गए। फाइनल में बुल्गारिया के छठी वरीयता प्राप्त दिमित्रोव ने अपने कैरियर का सबसे बडा मैच जीता।
वह अब राफेल नडाल और रोजर फेडरर के बाद रैंकिंग में तीसरे स्थान पर आ जाएंगे। टूर्नमेंट के इतिहास में पहली बार क्वॉलिफाई करने वाले दो खिलाड़ियों ने फाइनल खेला। आखिरी बार क्वॉलिफायर के तौर पर खिताब जीतने वाले एलेक्स कोरेत्जा थे, जिन्होंने 1998 में खिताब जीता था।
Young Organiser