Breaking News

भाजपा नेता की गिरफ्तारी न होने पर भड़की महिला कांग्रेस

विकासनगर: डाकपत्थर में जन्म दिन पार्टी में युवती के साथ भाजपा मंडल महामंत्री द्वारा दुष्कर्म का प्रयास और मारपीट के आरोप के मामले में अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। जिससे शहर महिला कांग्रेस में आक्रोश है। सोमवार को उन्होंने पहाड़ी गली चौक पर भाजपा का पुतला फूंका और आरोपित के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द मांग पूरी न हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

शहर महिला कांग्रेस से जुड़ी महिलाएं पहाड़ी गली चौक पर एकत्र हुईं। जहां उन्होंने जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कांग्रेस प्रवक्ता इशिता सेढ़ा ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर जोर देने वाली भाजपा सरकार में बहु बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। डाकपत्थर में भाजपा नेता द्वारा युवती से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पुलिस आरोपित की अभी तक गिरफ्तारी नहीं कर पाई है, जिससे युवती घबराई हुई है।

महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रेशमा अंसारी ने कहा कि भाजपा शासन काल में अत्याचार व भ्रष्टाचार बढ़ने से आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। पुतला दहन करने वालों में कुसुम कौशल, बीना चौहान, कविता, फरमान, सजल अग्रवाल, अभिषेक चौहान, समीर अंसारी, आजाद, साहिल पठान, रेहान सलमानी, यश शर्मा आदि शामिल रहे।

चार दिन बाद भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं

शुक्रवार की रात में डाकपत्थर जेई क्लब में जन्मदिन की पार्टी थी। युवती का आरोप है कि पार्टी के दौरान वह किसी काम से सुनसान स्थान पर गई थी। इसी समय भाजपा मंडल महामंत्री विजय मेहर ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया और विरोध करने पर मारपीट की। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा भी दर्ज कर लिया है, लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। डाकपत्थर पुलिस चौकी इंचार्ज शमशेर अली के अनुसार भाजपा नेता विजय मेहर की तलाश की जा रही है। लेकिन वह घर से फरार चल रहा है।

भाजपा ने विजय मेहर को पद से हटाया

डाकपत्थर पुलिस चौकी द्वारा भाजपा मंडल महामंत्री विजय मेहर के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज करने को भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर ङ्क्षसह पुंडीर ने गंभीरता से लिया है। भाजपा जिला महामंत्री अरुण मित्तल के अनुसार जिलाध्यक्ष ने गंभीर आरोप लगने के कारण विजय मेहर को भाजपा मंडल महामंत्री पद से हटा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

ड्रोन हमले से घबराने की जरूरत नहीं व परिसीमन आयोग अपना काम पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता से करेगा : उपराज्यपाल मनोज सिन्हा: सिन्हा

www.youngorganiser.com    Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 2nd Jul. 2021, Fri. 00: 45  AM ...