Breaking News

बरातियों ने मचाया उत्पात, दुल्हन ने लौटा दी बरात

सितारगंज: शराब के नशे में दुल्हन के घर बरात लेकर पहुंचे कुछ बरातियों ने हंगामा काट दिया। जिस वजह से मौके पर विवाद खड़ा हो गया। इस बात का जब दुल्हन को पता चला तो उसने विवाह करने से इन्कार कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गए, लेकिन मामले में सुलह न होने से बरात वापस लौट गई। मामले में किसी भी पक्ष ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।

नगर के बिज्टी बाइपास मार्ग स्थित एक वार्ड में सोमवार की शाम रुद्रपुर से बरात पहुंची थी। बरात के लिए दुल्हन पक्ष ने सभी तरह का इंतजाम किया था। इस दौरान कुछ बरातियों ने किसी बात को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। आरोप है कि आरोपित नशे में थे। इस वजह से घराती-बरातियों में विवाद खड़ा हो गया। बरातियों का हंगामा सुन दुल्हन व उसके परिजनों के होश उड़ गए। जिसके बाद दुल्हन ने बरातियों की हरकत के बाद विवाह से मना कर दिया।

इसके बाद दोनों पक्ष पुलिस के पास पहुंचे। जहां संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में सुलह का प्रयास किया गया, लेकिन सुलह नहीं हो सकी। मंगलवार को दोनों पक्षों में वार्ता जारी है। कोतवाल योगेश चंद उपाध्याय ने बताया कि नशे में होने के कारण कुछ बरातियों ने हंगामा खड़ा कर दिया। जिसके बाद दुल्हन ने विवाह करने से इन्कार कर दिया। उन्होंने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

ड्रोन हमले से घबराने की जरूरत नहीं व परिसीमन आयोग अपना काम पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता से करेगा : उपराज्यपाल मनोज सिन्हा: सिन्हा

www.youngorganiser.com    Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 2nd Jul. 2021, Fri. 00: 45  AM ...