Breaking News
बाजार की बढ़त में सरकारी बैंक और फार्मा सेक्टर के शेयर सबसे आगे रहे
बाजार की बढ़त में सरकारी बैंक और फार्मा सेक्टर के शेयर सबसे आगे रहे

2021-22 बजट: शेयर बाजार बुधवार को लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ

www.youngorganiser.com    Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 3th, Feb. 2021.Wed, 4:04 PM (IST) : Team Work: Arun Gavaskar & Gurmeet Singh,

नयी दिल्ली : शेयर बाजार बुधवार को लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ है। BSE सेंसेक्स 458 अंकों की बढ़त के साथ पहली बार 50,255.75 पर बंद हुआ है। इंडेक्स ने इस दौरान 50,526.39 के रिकॉर्ड स्तर को भी छुआ। इससे पहले इंडेक्स ने इंट्राडे में 21 जनवरी और 2 फरवरी को भी 50 हजार का आंकड़ा पार किया था। इंडेक्स ने 45 हजार से 50 हजार का सफर महज 90 दिनों में तय किया है। क्योंकि सेंसेक्स 4 दिसंबर को पहली बार 45,079.55 पर बंद हुआ था। निफ्टी इंडेक्स 142 अंक ऊपर 14,789.95 बंद हुआ है। इंडेक्स ने भी 14,868.85 का रिकॉर्ड स्तर छुआ।

बाजार में बढ़त की प्रमुख वजह-

2021-22 बजट: ज्यादातर मार्केट एनलिस्ट मान रहे हैं कि ओवरऑल बजट शेयर बाजार के लिए पॉजिटिव है। क्योंकि, इसमें नया टैक्स नहीं लगाया है। साथ ही कोरोना सेस की बात भी नहीं हुई, जिससे बाजार लगातार 6 कारोबारी दिन से फिसल रहा था।

वैश्विक बाजारों में बढ़त: घरेलू बाजार को वैश्विक बाजारों में बढ़त का भी सपोर्ट मिला। इसमें जापान, कोरिया सहित यूरोपियन और अमेरिकी शेयर बाजार शामिल है। इसके अलावा अमेरिका में नए कोरोना राहत पैकेज के पॉजिटिव अपडेट का भी असर पड़ा है।

मजबूत घरेलू संकेत: बाजार के दिग्गज शेयर अच्छी बढ़त के साथ कारोबार किया। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, HDFC बैंक, HDFC, SBI, इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल और कोटक महिंद्रा के शेयर शामिल हैं।

एक्सचेंज पर 57% शेयरों में रही बढ़त

बाजार की बढ़त में सरकारी बैंक और फार्मा सेक्टर के शेयर सबसे आगे रहे। इसके चलते निफ्टी फार्मा इंडेक्स 2.79% और PSU इंडेक्स 2.61% ऊपर बंद हुए हैं। एक्सचेंज पर 3,141 शेयरों में कारोबार हुआ। 1,783 शेयरों में बढ़त और 1,202 में गिरावट के साथ बंद हुए हैं। लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप भी बढ़कर 198.47 लाख करोड़ रुपए हो गया है। यह मंगलवार को 196.60 लाख करोड़ रुपए था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

सांसद-विधायक नहीं बन सकेंगे सहकारी बैंकों के निदेशक : आर.बी.आई

www.youngorganiser.com    Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 26th Jun. 2021, Sat. 3: 33  PM ...