Breaking News
खबरों के मुताबिक सिया ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। उन्के टिकटॉक पर एक मिलियन (10 लाख) से भी ज्यादा फॉलोअर्स थे: young organiser

16 साल की TikTok स्टार सिया कक्कड़ ने की आत्महत्या

www.youngorganiser.com

Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 25th June 2020.

 Thu, 02:50 PM (IST) :Team Work: Arun Gavaskar & Gurmeet Singh

दिल्ली : खबरों के मुताबिक सिया ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। उन्के टिकटॉक पर एक मिलियन (10 लाख) से भी ज्यादा फॉलोअर्स थे। सिया दिल्ली के प्रीत विहार की रहने वाली थीं। घर में ही उन्होंने यह कदम उठाया और घटना को अंजाम दिया। सिया ने जान देने से पहले अपना एक डांस वीडियो भी अपलोड किया था, जिसे लोगों से खूब प्यार मिल रहा था। पुलिस मौके पर सिया के घर पहुंची। छानबीन चल रही है। दोस्तों, रिश्तेदारों से पूछताछ जारी है।बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इनके चले जाने का गम फैन्स सहन नहीं कर पा रहे थे कि एक और बुरी खबर सामने आ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 16 साल की सोशल मीडिया स्टार सिया कक्कड़ ने आत्महत्या कर ली है। टिकटॉक पर यह काफी मशहूर थीं। हालांकि अभी तक इसके पीछे की वजह नहीं पता चल पाई है। विरल भयानी ने पोस्ट शेयर कर इस बारे में लोगों को जानकारी दी है।विरल ने बताया कि बीती रात एक गाने को लेकर सिया ने अपने मैनेजर अर्जुन सरीन से बात की थी। अर्जुन का कहना है कि सिया उस समय ठीक और अच्छे मूड में बात कर रही थीं। अर्जुन को भी इस बारे में आइडिया नहीं कि सिया ने आखिर ऐसा क्यों किया जो उन्हें यह रास्ता चुनना पड़ा। आप भी सिया के वीडियोज़ देख सकते हैं। वह अपने कॉन्टेंट को लेकर काफी अच्छी थीं। लोग उन्हें पसंद करते थे। दुख हुआ कि सिया ने यह रास्ता चुना। अगर आप डिप्रेशन में हैं तो प्लीज यह रास्ता न चुनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

रश्मिका मंदाना ने घर पहुंचे फैन को दी चेतावनी

www.youngorganiser.com    Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 28th Jun. 2021, Mon. 11: 03  PM ...