Breaking News
यह साफ नहीं है कि सुशांत किस वजह से डिप्रेशन में थे, क्योंकि सुशांत का करियर काफी अच्छा चल रहा : SUSHANT-SINGH-RAJPUT.jpg June 14, 2020 YOUNG ORGANISER

सुशांत सिंह राजपूत सुबह उठे तो सबकुछ ठीक था

www.youngorganiser.com

Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 14th June 2020.

 Sun, 11:55 AM (IST) :  Team Work:  Arun Gavaskar & Gurmeet Singh

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत यह नाम लेते ही आंखों के सामने हंसता-मुस्कुराता हुआ एक शर्मीला चेहरा सामने आ जाता है। उन्‍होंने मुंबई में अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सुशांत के आत्महत्या की वजह अब तक सामने नहीं आई है, लेकिन बताया जा रहा है कि पिछले काफी समय से वह डिप्रेशन से लड़ रहे थे। सुशांत डिप्रेशन की वजह से दवाइयां ले रहे थे। सुशांत के इस दुनिया से कूच करने से पहले के 3 घंटे काफी कश्मकश में बीते। आज सुबह 6:30 बजे जब वह सोकर उठे तो घर में किसी ने नहीं सोचा होगा कि यह उनकी आखिरी सुबह होगी। जब सुशांत ने आत्महत्या की तब वह घर में अकेले नहीं थे बल्कि कुछ और लोग थे वहां। बताया गया है कि जिस समय यह घटना हुई सुशांत के अलावा उस घर में खाना बनानेवाला, क्रिएटिव मैनेजर और एक अन्य शख्स भी मौजूद था। उनके दोस्त ने बताया कि वह सुबह ठीक लग रहे थे।रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुशांत सुबह 6:30 बजे सोकर उठे। घर के नौकर ने उन्हें सुबह 9:30 बजे अनार का जूस दिया और फिर उन्होंने इसे पिया भी। इसके बाद सुशांत ने अपनी बहन से भी कुछ बातचीत की। इसके बाद वह अपने कमरे में चले गए और कमरा अंदर से लॉक कर दिया। जब खाने के बारे में नौकर पूछने आया तो दरवाजा नहीं खुला।फिर 2-3 घंटे बाद मैनेजर ने सुशांत की बहन को फोन किया। बहन आई और तब चाभी वाले को बुलाकर दरवाजा खुलवाया गया और फिर सामने जो नजारा था उसे देखकर सब शॉक्ड रह गए। सुशांत की बॉडी देखकर किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि वह अब नहीं रहे। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत की मौत 10 बजे से 1 बजे के बीच बताई जा रही है।अंदर सुशांत की लाश फांसी के फंदे से लटक रही थी। इसके बाद नौकर ने पुलिस को फोन क‍िया। मुंबई पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। पुलिस को अभी तक कोई सूइसाइड नोट नहीं मिला है। बता दें कि चार द‍िन पहले ही सुशांत की मैनेजर दिशा की भी इमारत से ग‍िरने से मौत हो गई थी।

सुशांत सिंह राजपूत की नवंबर में होनी थी शादी, कजिन भाई का दावा

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड की खबर से फैंस के साथ उनके गांव के लोग काफी दुखी हैं। रिश्तेदारों के बीच मेलजोल बनाकर चलने के चलते उनके परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। सुशांत की सुसाइड के पीछे की वजह तलाशी जा रही है। कुछ लोग डिप्रेशन को वजह बता रहे हैं। हालांकि यह साफ नहीं है कि सुशांत किस वजह से डिप्रेशन में थे, क्योंकि सुशांत का करियर काफी अच्छा चल रहा है। इसी बीच सुशांत के कजिन भाई (चचेरे भाई) ने चौंकाने वाली बात कही है। सुशांत का गांव बिहार के पूर्णियां जिले का मलडीहा है। यहीं रहने वाले उनके चचेरे भाई पन्ना सिंह ने दावा किया है कि इसी साल नवंबर में सुशांत सिंह राजपूत की शादी होने वाली थी। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि यह शादी किसके साथ होने वाली थी।सुशांत के भाई पन्ना सिंह ने बताया पिछले सप्ताह चाचा (सुशांत के पिता के.के सिंह) से बात हुई थी। करीब 45 मिनट बात हुई थी। उन्होंने कहा सबकुछ ठीक है। सुशांत की नवंबर में शादी है। मुंबई चलना है, तैयारी कर लेना।’ पन्ना सिंह ने बताया कि कहीं कुछ भी ऐसी बात नहीं बताई गई थी। अब भैया लोग मुंबई गए हैं। डेड बॉडी रिसीव करेंगे उसके बाद तय होगा दाह संस्कार कहां करना है।सुशांत सिंह राजपूत का अंकिता लोखंडे के साथ करीब छह साल तक रिलेशनशिप चला था, जिसके बाद उनका ब्रेकअप हो गया था। इस ब्रेकअप के बाद सुशांत ने कहा था कि अंकिता के साथ मेरे रिश्ते और ब्रेकअप के बारे में जानने के लिए अब कुछ बचा नहीं है। मेरे रिलेशन या ब्रेकअप के पीछे मेरी पर्सनल वजह होगी जिसे मैं ऑफिशयली बताने में विश्वास नहीं रखता। अंकिता लोखंडे से ब्रेकअप के बाद वह काफी टूट गए थे। अंकिता और सुशांत की दोस्ती शो ‘पवित्र रिश्ता’ के सेट पर हुई थी, दोनों साल 2016 में ही अलग हो गए।पिछले कुछ समय से बॉलीवुड में चर्चा थी कि सुशांत सिंह राजपूत का रिया चक्रबर्ती के साथ अफेयर चल रहा है। हालांकि इस पर दोनों ने कभी कुछ भी नहीं कहा है। इसी साल 11 मार्च को सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रबर्ती साथ में दिखे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

रश्मिका मंदाना ने घर पहुंचे फैन को दी चेतावनी

www.youngorganiser.com    Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 28th Jun. 2021, Mon. 11: 03  PM ...