Breaking News

शेयर बाजार में रिकॉर्ड बढ़त जारी, सेंसेक्स 358 अंक ऊपर 50,614 पर बंद

www.youngorganiser.com    Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 4th, Feb. 2021.Thu, 5:10 PM (IST) : ( Article ) Sampada Kerni ,Siddharth & Kapish Sharmaशेयर बाजार में बजट के दिन से जारी बढ़त अभी बरकरार है। गुरुवार को सेंसेक्स 358 अंक ऊपर 50,614.29 पर बंद हुआ है। लगातार चार दिन की बढ़त में सेंसक्स 4328.52 अंक चढ़ा चुका है। क्योंकि इंडेक्स 29 जनवरी को 46,285.77 पर बंद हुआ था। आज सेंसेक्स ने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर 50,687.51 को भी छुआ। सुबह बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। लेकिन दो घंटे के कारोबार में बाजार में खरीदारी लौटी। सेंसेक्स में सबसे ज्यादा ITC का शेयर 6.21% की बढ़त के साथ बंद हुआ है। हालांकि चौतरफा खरीदारी में सबसे आगे सरकारी बैंकों के शेयर रहे। इसी तरह NSE निफ्टी इंडेक्स भी 105 अंक ऊपर 14,895.65 पर बंद हुआ है।

   >>देश की GDP से ज्यादा हुआ लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप:-खास बात यह है कि चौतरफा बढ़त के चलते लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप पहली बार 200 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। यह देश की सकल घरेलू उत्पाद यानी GDP की तुलना में अधिक है। 2020-21 के लिए देश की GDP 194.85 लाख करोड़ रुपए है। बुधवार को लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 198.43 लाख करोड़ रुपए रहा था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर 3,128 शेयरों में कारोबार हुआ। 1,859 शेयरों में बढ़त और 1,122 में गिरावट रही। यानी 59% शेयरों में बढ़त दर्ज की गई।

विदेशी निवेश : घरेलू बाजार में विदेशी निवेश लगातार जारी है। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPI) ने 2020-21 के दौरान अब तक रिकॉर्ड 31.70 अरब डॉलर का निवेश किया है। इससे पहले वित्त वर्ष 2012-13 में विदेशी निवेशकों ने 25.8 अरब डॉलर का निवेश किया है। एक्सपर्ट मान रहे हैं कि चालू वित्त वर्ष को समाप्त होने में अभी दो महीना बाकी है। ऐसे में निवेश का आंकड़ा बढ़ सकता है।

तिमाही नतीजे : देश की प्रमुख कंपनियों ने मजबूत तिमाही नतीजे पेश किए हैं। इससे बाजार का सेंटीमेंट पॉजिटिव बना हुआ है। रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, HDFC बैंक सहित अन्य को फेस्टिव सीजन के चलते अच्छा फायदा मिला है।

बजट 2021-22 : सरकार ने एक फरवरी को केंद्रीय बजट पेश किया। इसमें कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया, जिसके डर से निवेशक नर्वस थे। साथ ही बैंकों के सुधार सहित इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में खर्च को फोकस रखा गया। मार्केट एनालिस्ट मान रहे हैं कि बजट का फोकस ग्रोथ पर है। इससे विदेशी निवेशकों के साथ-साथ घरेलू निवेशक भी निवेश बढ़ा रहे हैं।

वैश्विक बाजारों में गिरावट : गुरुवार को वैश्विक बाजारों में गिरावट दर्ज की गई। कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 1.35%, जापान का निक्केई इंडेक्स 1.05% और ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डिनरीज इंडेक्स 0.75% नीचे बंद हुआ है। इसी तरह हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 0.93% और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 0.44% नीचे बंद हुए हैं। इससे पहले अमेरिकी बाजारों में डाओ जोंस, नैस्डैक और S&P 500 इंडेक्स सपाट बंद हुए थे। यूरोप के बाजारों में ब्रिटेन का FTSE, जर्मनी का DAX और फ्रांस का CAC इंडेक्स भी सपाट ही बंद हुए।

कल पहली बार सेंसेक्स 50 हजार के पार बंद हुआ था : 3 फरवरी को सेंसेक्स 458 अंकों की बढ़त के साथ 50,255.75 पर और निफ्टी 142 अंक ऊपर 14,789.95 पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के प्रोविजनल डेटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने कल नेट 2,520.92 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 399.74 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

सांसद-विधायक नहीं बन सकेंगे सहकारी बैंकों के निदेशक : आर.बी.आई

www.youngorganiser.com    Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 26th Jun. 2021, Sat. 3: 33  PM ...