Breaking News
SHAH-FAESAL-file-photo.jpg June 3, 2020 : young organiser

शाह फैसल से हटा पी.एस.ए

www.youngorganiser.com

Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 3rd June 2020.

 Wed, 03:33 PM (IST) : Team Work:  Taru. R.Wangyal &Pawan Vikas Sharma

कश्‍मीर : जम्‍मू कश्‍मीर प्रशासन ने आई.ए.एस अधिकारी से राजनेता बने शाह फैसल पर भी लगाया गया जन सुरक्षा कानून पी.एस.ए हटा दिया है। साथ ही दो पीडीपी नेताओं पीर मंसूर और सरताज मदनी से भी पी.एस.ए हटा दिया गया। केन्द्र सरकार ने पिछले साल 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर से विशेष दर्जा वापस लेकर उसे दो केन्द्र शासित प्रदेशों में बांट दिया था जिसके बाद मुख्यधारा के नेताओं समेत राज्य में सैकड़ों लोगों को पी.एस.ए कानून के तहत हिरासत में ले लिया गया था। जन सुरक्षा अधिनियम पी.एस.ए उन लोगों पर लगाया जा सकता है, जिन्हें सुरक्षा और शांति के लिए खतरा माना जाता हो। 1978 में शेख अब्दुल्ला ने इस कानून को लागू किया था। 2010 में इसमें संशोधन किया गया था, जिसके तहत बगैर ट्रायल के ही कम से कम 6 महीने तक जेल में रखा जा सकता है। राज्य सरकार चाहे तो इस अवधि को बढ़ाकर दो साल तक भी किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

सिंथान रोड और मुगल रोड  5 जुलाई से खुलेंगे : उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

www.youngorganiser.com    Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 2nd Jul. 2021, Fri. 00: 16  AM ...