Breaking News
शहर में काफी तादाद में छोटे-छोटे रूट हैं। जब तक सरकार की ओर से नई यात्री किराया सूची जारी नहीं की जाती तब तक मिनी बसें दौड़ाना संभव नहीं :jpg June 24, 2020 young organiser

After Lock Down :जम्मू शहर व अंतर जिला रूट पर यात्री वाहन दौड़ते नजर आए

बसों में 67 फीसद सवारियां बैठाने की ही अनुमति

www.youngorganiser.com

Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 24th June 2020.

 Wed, 09:00 AM (IST) :Team Work:  Imtiaz Choudhary & Pawan Vikas Sharma

जम्मू बुधवार : जम्मू के महेशपुरा स्थित मिनी बस वर्कर्स यूनियन के कार्यालय में यूनियन के चेयरमैन स. निरंजन सिंह और प्रधान विजय सिंह की अध्यक्षता में भी बैठक हुई। उन्होंने कहा कि शहर में काफी तादाद में छोटे-छोटे रूट हैं। जब तक सरकार की ओर से नई यात्री किराया सूची जारी नहीं की जाती तब तक मिनी बसें दौड़ाना संभव नहीं है। भले ही सरकार ने 30 फीसद यात्री किरायों में बढ़ोतरी कर कोरोना काल तक इसे वसूलने का आदेश जारी किया है, लेकिन यात्रियों को बिना नई यात्री किराया सूची के समझाना और बढ़ा हुआ किराया वसूलना काफी मुश्किल होगा। ऐसे में बेहतर है कि दो दिन के बाद ही सही, यात्री किराया सूची जारी होने के उपरांत ही मिनी बसें दौड़ाई जाएं।

इसका करना होगा पालन

  • बसों में 67 फीसद सवारियां बैठाने की अनुमति। शारीरिक दूरी का पूरी तरह से पालन करना होगा।
  • मिनी बसों में 50 प्रतिशत सवारियां बैठाने की अनुमति। यह सेवा नई किराया सूची जारी होने के बाद शुरू होगी।
  • ऑटो में पहले से ही दो सवारियां बैठाने की अनुमति है।
  • बिना मास्क पहने यात्रियों को यात्री वाहनों में सफर नहीं करने दिया जाएगा।
  • ट्रांसपोर्टरों को यात्री वाहन सैनिटाइज करने के उपरांत ही वाहन दौड़ाने की अनुमति।
  • तयशुदा क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने वाले यात्री वाहनों को भारी जुर्माना किया जाएगा।
  • चालक और कंडक्टर भी मुंह पर मास्क पहनेंगे। 
  • जम्मू कश्मीर में 95 दिन बाद आज बुधवार Jun 2020 को 30 फीसद किराया बढ़ोतरी के साथ शहर व अंतर जिला रूट पर यात्री वाहन दौड़ते नजर आए। बसों में 67 फीसद सवारियां बैठाने की ही अनुमति है। हालांकि नई किराया सूची जारी होने तक फिलहाल मिनी बसें (मेटाडोर) नहीं चलेंगी। मिनी बसों की किराया सूची जारी होने में कुछ दिन लग सकते हैं। हालांकि कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के मद्देनजर लोग अपने घरों से कम ही निकल रहे हैं। जिसकी वजह से यात्री वाहनों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या नाममात्र ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

पचास फीसदी क्षमता से आज  रेस्टोरेंट व बार और इंडोर खेल परिसर खुलेंगे

बिना वैक्सीनेशन या टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट के इंडोर शापिंग कांप्लेक्स, माल, रेस्तरां या बार ...