www.youngorganiser.com Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 31th May. 2021, Mon. 00: 20 AM (IST) : टीम डिजिटल: Agency , Gurmeet Kour : मुंबई : अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने रविवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई एक नई तस्वीर में अपनी आंतरिक ‘मत्स्यांगना भावना’ को दिखाया है । कियारा ने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक तस्वीर पोस्ट की. फोटो पानी के भीतर ली गई है, जहां अभिनेत्री नीयॉन हरे रंग की बिकनी पहने तैरती हुई दिखाई दे रही हैं। कियारा ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, ‘आप लहरों को रोक नहीं सकते लेकिन आप तैरना सीख सकते हैं. हैशटैग थ्रो बैक.’बता दें कि कियारा को आखिरी बार पर्दे पर ‘इंदु की जवानी’ में देखा गया था, जो एक डेटिंग एप्लिकेशन के इर्द गिर्द घूमती है । आपकाे बता दें कि अभिनेत्री के पास अगले महीनों में तीन फिल्में हैं, सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ‘शेरशाह’, कार्तिक आर्यन स्टारर ‘भूल भुलैया 2’, और अनिल कपूर, नीतू कपूर और वरुण धवन स्टारर ‘जुग जुग जीयो’ सेलेब्स को पसंद आई कियारा की फोटो : रविवार को कियारा ने अपनी मरमेंड स्किल को फ्लॉन्ट करते की फोटो शेयर की, हालांकि एक्ट्रेस की ये फोटो पुरानी है. फोटो में एक्ट्रेस नीयॉन हरे रंग की बिकनी पहने तैरती दिखाई दे रही है। एक्ट्रेस की इस फोटो पर हर एक सेलेब्स फिदा हो गया है. फोटो शेयर करते हुए कियारा ने लिखा है कि आप लहरों को रोक नहीं सकते लेकिन आप तैरना सीख सकते हैं. हैशटैग थ्रो बैक. एक्ट्रेस की इस फोटो को उनके कथित बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा ने लाइक किया है. सिद्धार्थ और कियारा के अफेयर की खबरें कई दिनों से आ रही हैं. ऐसे में फोटो लाइक करके इन अफेयर की खबरों को और हवा मिल गई है. लेकिन आपको बता दें कि कियारा की इस प्यारी की फोटो को केवल सिद्धार्थ ने ही पसंद नहीं किया है,आलिया भट्ट, अनन्या पांडे, जाह्नवी कपूर, ऋतिक रोशन, वरुण धवन आदि ने भी पसंद किया है. इन सभी सेलेब्स ने स्टार की पिक को लाइक किया है। Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें। हर पल अपडेट रहने के लिए YO APP डाउनलोड करें Or. www.youngorganiser.com। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
Young Organiser