www.youngorganiser.com
Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 07 May 2020.
Thu, 11:53 PM (IST) : Team Work: Taru. R.Wangyal & Pawan Vikas Sharma
जम्मू : गुरुवार को रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर लगातार छठे दिन पाकिस्तानी सैनिकों ने गोलीबारी करके और मोर्टार के गोले दागकर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सेना ने बृहस्पतिवार को जम्मू के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के नजदीक तीन सेक्टरों में अग्रिम चौकियों और गांवों पर गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे, जिसमें एक नागरिक घायल हो गया। भारतीय सेना ने इसका माकूल जवाब दिया। उन्होंने कहा पाकिस्तानी सेना ने बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा की अग्रिम चौकियों और गांवों पर गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे। करीब 11 बजे पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए पुंछ के कस्बा, शानपुर और किर्नी सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया और अंतिम खबर आने तक दोनों तरफ से गोलीबारी जारी थी। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तानी गोलीबारी में घायल हुए कास्बा गांव के एक निवासी निसार अली को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Young Organiser