Breaking News

रिया चक्रवर्ती हुईं ‘चेहरे’ पोस्टर से आउट, दोस्त बोले- सपने में भी नहीं सोचा था इतना अपमान मिलेगा

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती साल 2020 में ब्वॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद काफी सुर्खियों में रही। यहां तक कि ड्रग्स केस में नाम आने पर यह जेल में कई रातें काटकर आईं। अब धीरे-धीरे वह अपने रुटीन में वापस लौट रही हैं। कभी फूल खरीदते तो कभी जिम से बाहर आते स्पॉट होती हैं। साथ में भाई शौविक चक्रवर्ती भी नजर आते हैं। मंगलवार को अमिताभ बच्चन ने आने वाली फिल्म ‘चेहरे’ का पोस्टर रिलीज किया। इसमें रिया चक्रवर्ती गायब नजर आईं। रिया की जगह क्रिस्टल डिसूजा को दी गई। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा किया गया। इसके बाद से ही रिया चक्रवर्ती दोबारा सुर्खियों में आ गई हैं। लोग रिया को पोस्टर में शामिल न करने को लेकर तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं। रिया के करीबी दोस्त का इस पर कहना है कि रिया ने सपने में भी नहीं सोचा था कि उनके साथ ऐसा होगा। साल 2020 में चीजें होने के बाद वह धीरे-धीरे अपनी लाइफ में कमबैक कर रही थीं कि फिर उनके साथ इंडस्ट्री खेल गई। ऐसा लगता है कि रिया चक्रवर्ती का बॉलीवुड अब किसी भी तरह से स्वागत करने के लिए तैयार नहीं है। दोस्त ने आगे कहा कि इतना कुछ लाइफ में देखने के बाद आप लोगों को क्या लगता है कि इस चीज से रिया को फर्क पड़ेगा? उन्होंने कई चुनौतियों का सामना किया है, इसका भी करेंगी। रिया के दोस्त एक बात जरूर पूछ रहे हैं कि क्या रिया को फिल्म से निकाल दिया गया है? चौंकाने वाली बात थी फिल्म के निर्देशक रूमी जाफरी का इस मुद्दे पर चुप्पी साधे रखना। रूमी, रिया चक्रवर्ती के काफी अच्छे दोस्त हैं। जब पूरी दुनिया रिया के खिलाफ थी तो रूमी ही उनकी मदद के लिए आगे आए थे। यहां तक कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कई लोगों ने इस पर चुप्पी साधी हुई थी। सूत्र के मुताबिक, रूमी जाफरी ने इस मुद्दे पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। उन्होंने न तो फिल्म की रिलीज के बारे में रिया से बात करने को लेकर कुछ कहा और न ही रिया फिल्म से बाहर हो गई हैं, इस पर कुछ कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

मैंने 17 साल की उम्र में डेटिंग ऐप्स के बारे में सुना था :शनाया कपूर

www.youngorganiser.com    Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 29th Jun. 2021, Tue. 5: 55  PM ...