Breaking News

मुंबई की सड़कों पर घूमने निकले दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ, पुलिस ने रुकवाई गाड़ी

www.youngorganiser.com    Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 2nd Jun. 2021, Wed. 11: 23 AM (IST) : टीम डिजिटल:  Gurmeet Kour : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और अभिनेत्री दिशा पाटनी अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। दोनों को कई बार डिनर डेट्स, ड्राइव और पार्टीज में एकसाथ देखा गया है। हाल ही में टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी मुंबई की सड़कों पर घूमते नज़र आए। इस दौरान दोनों सुर्खियों में तब आ गए जब इन्हें मुंबई पुलिस ने रोक लिया। ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार की शाम दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ जिम से लौट रहे थे। उसी दौरान दोनों घूमने के हिसाब से मुंबई के बांद्रा स्थित बैंडस्टेंड के चक्कर लगा रहे थे। जब दोनों यहां का दूसरा चक्कर लगा रहे थे तभी अचानक मुंबई पुलिस ने उनकी गाड़ी को रोक ली। इस दौरान टाइगर कार में पीछे की तरफ बैठे थे, तो वहीं दिशा पाटनी आगे की तरफ बैठी थीं। खबर के मुताबिक इस दौरान पुलिस ने दोनों के आधार कार्ड की जांच कर अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों को छोड़ दिया। कोरोना वायरस की वजह से लगे कर्फ्यू की वजह से ये कार्रवाई की गई थी। टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी  एक साथ फ़िल्म ‘बाघी 2’ और ‘बाघी 3’ में नज़र आए थे। वर्कफ्रंट की तो हाल ही में दिशा हाल ही में सलमान खान की फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ में नजर आई थीं। इसके अलावा दिशा जल्दी ही फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस तारा सुतारिया अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म साल 2014 में आई मोहित सूरी की एक्शन थ्रिलर मूवी ‘एक विलेन’ का सीक्वल है। फेमस डायरेक्ट एकता कपूर द्वारा निर्मित इस को मोहित सूरी निर्देशित कर रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।   हर पल अपडेट रहने के लिए YO APP डाउनलोड करें Or. www.youngorganiser.com। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

मैंने 17 साल की उम्र में डेटिंग ऐप्स के बारे में सुना था :शनाया कपूर

www.youngorganiser.com    Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 29th Jun. 2021, Tue. 5: 55  PM ...