Breaking News

मलाइका अरोड़ा को रिवीलिंग’ कपड़े पहनने के लिए भला बुरा कहा यूजर बोले दीदी ऐसी जगह थोड़े ढंग के कपड़े पहनकर जाया करो

www.youngorganiser.com    Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 29th Jun. 2021, Tue. 11: 12  AM (IST) : टीम डिजिटल:   Gurmeet Kour :  मंगलवार को दूसरी बार वैक्सीनेट होने के बाद टीकाकरण केंद्र से बाहर देखा गया। मलाइका अरोड़ा ने कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लगवा लिया है। वीडियो सामने आते ही यूज़र्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कमेंट सेक्शन में कुछ ने उन्हें ‘रिवीलिंग’ कपड़े पहनने के लिए भला बुरा कहा। मलाइका अपने जिम के कपड़े और एक जैकेट में नजर आईं। एक यूजर ने लिखा वैक्सीन लगवाने गई थी या जिम पे। वहीं एक अन्य ने कहा कि- वैक्सीन की खुराक लेने के लिए उसे अपने शरीर को इस तरह क्यों दिखाना पड़ता है। वह सभ्य तरीके से कपड़े भी पहन सकती थी। कोरोनावायरस महामारी के कारण लगे लॉकडाउन में मलाइका और अर्जुन साथ में रह रहे थे। लॉकडाउन खत्म होने के बाद दोनों सितंबर में कोविड पॉजिटिव पाए गए। जिसके बाद दोनों क्वारैंटाइन के दौरान भी साथ में ही रहे थे। 7 सितंबर को मलाइका के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई थी। इसके बाद मलाइका ने इंस्टाग्राम पर यह जानकारी शेयर करते हुए खुद को घर पर ही क्वारैंटाइन कर लिया था। एक इंटरव्यू के दौरान मलाइका ने अर्जुन कपूर का नाम लिए बिना कहा कि वह पहले ही एक शानदार एक्टर के साथ क्वारैंटाइन में रह चुकी हैं। उन्होंने कहा कि, वो बहुत ही एंटरटेनिंग एक्टर हैं, उनके साथ बिताया कोई भी पल खराब नहीं होता। वे हमेशा मेरा मजाक बनाते हैं और उनकी इस बात पर भी मैं हस्ती रहती हूं। मेरे लिए, वो सुपर फन और एंटरटेनिंग हैं।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।   हर पल अपडेट रहने के लिए YO APP डाउनलोड करें Or. www.youngorganiser.com। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में महान ओलम्पियन मिल्खा सिंह को किया याद कहा वैक्सीन लगवाएं, अफवाहों पर ध्यान न दें , मेरी 100 साल की मां ने भी दोनों डोज लिए

www.youngorganiser.com    Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 27th Jun. 2021, Sun. 11: 16  AM ...