Breaking News
live

मंगलवार सुबह तक 24 घंटे में 1543 नए मामले और 62 लोगों की मौत : स्वास्थ्य मंत्रालय

www.youngorganiser.com

Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 28 Apr 2020.

 Tue, 10:40 AM (IST)    Team Work:  Pawan Vikas Sharma , Kunwar , Imtiaz Chowdhury, Arun Gavaskar, Siddharth , Kapish , Kuldeep Sharma, Gurmeet Singh , Sampada Kerni & Taru. R.Wangyal

1 … जम्मू कश्मीर में 546 मामले सामने आए हैं। 164 को डिस्चार्ज किया गया। 7 की मौत हो गई है

2 … जानिए सोमवार को देश में कहां कितने पाए गए थे कोविड-19 के मरीज …

जम्मू-कश्मीर/ नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढती जा रही है। देश में अब तक 6868 लोग ठीक होकर घर लौट गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की जानकारी के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 29435 हो गई है। इनमें 21632 एक्टिव केस हैं। कोरोना से देशभर में अब तक 934 लोग जान गंवा चुके हैं, जबकि राहत की बात यह है कि कुल 6868 मरीज ठीक होकर घर भी लौट गए हैं।पिछले 24 घंटे में 1543 नए मामले सामने आए हैं और 62 लोगों की मौत हो गई है जो अब तक सर्वाधिक है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक मंगलवार सुबह तक अंडमान-निकोबार में 33 कोरोना के मामले सामने आए हैं जिनमें से 11 को डिस्चार्ज कर दिया गया है। उधर आंध्र प्रदेश में मंगलवार सुबह तक 1183 मामले सामने आए। 235 को डिस्चार्ज किया जा चुका है जबकि 31 की मौत हुई है। उत्तर प्रदेश में मंगलवार सुबह तक 1955 कोरोना पीड़ित लोगों की संख्या हो गई है। जिनमें से अभी तक 325 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां 31 लोगों की मौत हो गई है। पश्चिम बंगाल में ये आंकड़ा 697 पहुंच गया है। 109 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां 20 लोगों की मौत हुई है। अरुणाचल प्रदेश में सिर्फ 1 मामला सामने आया है। असम में अब तक 36 लोग इस वायरस से पीड़ित बताये गए हैं जबकि 27 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है । यहां एक की मौत हुई है। बिहार में यह आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। अब तक स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 345 लोग इस वायरस से पीड़ित है, जिनमें से 57 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां दो की मौत हुई है। चंडीगढ़ में 40 मामले सामने आए है। इनमें से 17 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। छत्तीसगढ़ में 37 मामले सामने आएए 32 लोगों को डिस्चार्ज किया है। दिल्ली में कोरोना से संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। मंत्रालय के मुताबिक 3108 लोग इस वायरस से पीड़ित हैं, 877 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां 54 की मौत हुई है।
गोवा कोरोना फ्री स्टेट बना हुआ है जबकि गुजरात में 3548 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 394 को डिस्चार्ज किया है चुका है। यहां 162 लोगों की मौत हुई है। हरियाणा में 296 मामले सामने आए 183 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां 3 की मौत हुई है। हिमाचल में 40 मामले सामने आए 22 को डिस्चार्ज किया गया। यहां एक की मौत हो गई है। जम्मू कश्मीर में 546 मामले सामने आए हैं। 164 को डिस्चार्ज किया गया। 7 की मौत हो गई है। झारखंड में 82 मामले सामने आए ए13 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहाँ अब 3 लोगों की मौत हुई है।

जानिए सोमवार को देश में कहां कितने पाए गए थे कोविड-19 के मरीज देखें राज्यवार लिस्ट… 

राज्यपॉजिटिव केसडिस्चार्जमौत
1.अंडमान निकोबार33110
2.आंध्र प्रदेश117723531
3.अरुणाचल प्रदेश110
4.असम36271
5.बिहार277562
6.चंडीगढ़30170
7.छत्तीसगढ़37320
8.दिल्ली2,91887754
9.गोवा770
10.गुजरात3,301313151
11.हरियाणा2891763
12.हिमाचल प्रदेश40221
13.जम्मू-कश्मीर5231376
14.झारखंड82133
15.कर्नाटक51118820
16.केरल4693424
17.लद्दाख20140
18.मध्य प्रदेश2,168302106
19.महाराष्ट्र8,0681,188342
20.मणिपुर220
21.मेघालय1201
22.मिजोरम100
23.ओडिशा108351
24.पुदुचेरी830
25.पंजाब3137118
26.राजस्थान2,18551841
27.तमिलनाडु1,8851,02024
28.तेलंगाना1,00228026
29.त्रिपुरा220
30.उत्तराखंड51330
31.उत्तर प्रदेश1,95533531
32.पश्चिम बंगाल64910520
कुल कोविड-19 मरीजों की स्थिति(111 विदेशी) 28,3806,362886
*राज्यों के आंकड़ों में बदलाव मुमकिन हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

रोबोटिक सर्जिकल सिस्टम वाला भारत का पहला अस्पताल पुणे में खुला

www.youngorganiser.com    Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 3rd Jul. 2021, Sat. 1: 44  PM ...