Breaking News

भारत विश्व में बना वैक्सीन की सर्वाधिक डोज देने वाला देश, यूएस में 32.33 करोड़ तो भारत में लगीं 32.36 करोड़ डोज

www.youngorganiser.com    Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 28th Jun. 2021, Mon. 10: 03  AM (IST) : टीम डिजिटल:  Sampada Kerni नई दिल्ली : भारत ने लगाए कम समय में सबसे ज्यादा टीके कोरोना वैक्सीन की सबसे अधिक डोज देने वाला देश बन गया है। रविवार सुबह सात बजे तक भारत ने कोरोना वैक्सीन की कुल 32.36 करोड़ डोज दी हैं। अमेरिका ने अब तक 32.33 करोड़ डोज दी हैं और वह दूसरे नंबर है। कुल वैक्सीन डोज देने के मामले में फ्रांस, ब्रिटेन, इटली और जर्मनी जैसे विकसित देश भारत से काफी पीछे हैं, जबकि इन सभी देशों में भारत से पहले ही टीकाकरण की शुरुआत हो गई थी। कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण में भारत की यह उपलब्धि इसीलिए भी बड़ी हो जाती है क्योंकि भारत ने कम समय में सबसे ज्यादा टीके लगाए गए हैं। अमेरिका में पिछले साल 14 दिसंबर से टीकाकरण शुरू हुआ था। जबकि भारत में इसकी शुरुआत इस साल 16 जनवरी से हुई थी। हालांकि, दुनिया में सबसे अधिक डोज देने के बाद भी भारत अभी तक लगभग 4.3 फीसद आबादी को दोनों डोज और 20 फीसद को एक डोज दे सका है, जबकि कम आबादी के चलते अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, इटली और फ्रांस जैसे देश कम डोज लगाने के बावजूद अपनी अधिकांश जनसंख्या का टीकाकरण कर चुके हैं। भारत की आबादी ज्यादा है, इसलिए टीकाकरण में उसकी चुनौतियां भी बड़ी हैं। भारत को 18 साल से अधिक उम्र की अपनी 94 करोड़ आबादी के टीकाकरण के लिए अभी कम से कम 155 करोड़ से अधिक डोज लगानी पड़ेगी। भारत ने इस साल तक इस आयुवर्ग के सभी लोगों का टीकाकरण का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में तेजी से काम भी हो रहा है। भारत का टीकाकरण अभियान गति पकड़ रहा है। उन सभी को बधाई जो इस प्रयास को आगे बढ़ा रहे हैं। हमारी प्रतिबद्धता सभी के लिए टीके, सभी के लिए नि:शुल्क टीके बनी हुई है- नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री। अब तक भारत ने कोविड-19 वैक्सीन की 32.36 करोड़ डोज दी हैं। यह ऐतिहासिक है क्योंकि आज हम वैक्सीन की डोज के मामले में अमेरिका से आगे निकल गए हैं। यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रयासों का उल्लेखनीय परिणाम है- हर्षवर्धन, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।   हर पल अपडेट रहने के लिए YO APP डाउनलोड करें Or. www.youngorganiser.com। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

जम्मू-कश्मीर में 84,000 लोगों को रोजगार देने वाली 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी

www.youngorganiser.com    Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 2nd Jul. 2021, Fri. 8: 16  AM ...