Breaking News
रविवार सुबह इस्लामाबाद में तैनात दो भारतीय कर्मचारियों के अपहरण की खबर के बाद पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया था कि इनको इस्लामाबाद पुलिस ने हिट एंड रन मामले में गिरफ्तार किया:Indian-embassy-staff-member.jpg June 15, 2020 ; young organiser

भारत के दबाव में झुका पाक दूतावास के दोनों कर्मियों को किया रिहा

www.youngorganiser.com

Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 15th June 2020.

 Mon, 07:16 PM (IST) :   Team Work:  Kuldeep & Sandeep Agerwal

इस्लामाबाद : इस्लामाबाद पुलिस ने अतंरराष्ट्रीय नियम-कानूनों को ताक पर रखते हुए भारतीय कर्मचारियों को कथित तौर पर गिरफ्तार कर लिया। डिप्लोमेटिक कानूनों के अनुसार कोई भी देश किसी दूसरे देश के कर्मचारी को गिरफ्तार करने से पहले संबंधित दूतावास को बताना जरुरी होता है। ये दोनों अधिकारी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सी.आई.एस.एफ के हैं और सुबह करीब 8.30 बजे ड्राइवर ड्यूटी पर बाहर गए थे। बताया जा रहा है कि भारत ने अधिकारियों के लापता होने के मुद्दे को पाकिस्‍तान सरकार से उठाया था।इसी संधि के आर्टिकल 31 के मुताबिक मेजबान देश की पुलिस दूसरे देशों के दूतावास में नहीं घुस सकती है। लेकिन मेजबान देश को उस दूतावास की सुरक्षा की जिम्मेदारी उठानी होगी। इस संधि के आर्टिकल 36 के अनुसार अगर कोई देश किसी विदेशी नागरिक को गिरफ्तार करता है, तो संबंधित देश के दूतावास को तुरंत इसकी जानकारी देनी होगी।पाकिस्तान ने भारत के दबाव के सामने झुकते हुए कथित तौर पर गिरफ्तार किए गए भारतीय दूतावास के दोनों कर्मचारियों को रिहा कर दिया है। जानकारी के अनुसार ये दोनों कर्मचारी सुरक्षित रूप से वापस भारतीय मिशन में लौट आए हैं। बता दें कि सोमवार सुबह इस्लामाबाद से इनके गायब होने की खबर आई थी। जिसके बाद पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई पर इनको अगवा किए जाने का शक जताया गया था। रविवार सुबह इस्लामाबाद में तैनात दो भारतीय कर्मचारियों के अपहरण की खबर के बाद पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया था कि इनको इस्लामाबाद पुलिस ने हिट एंड रन मामले में गिरफ्तार किया है। जियो टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, दूतावास के पास की सड़क पर भारतीय राजनयिकों की बीएमडब्लू कार से एक पाकिस्तानी नागरिक का एक्सीडेंट हुआ था लेकिन उन्होंने वहां से भागने की कोशिश की। जिसके बाद स्थानीय नागरिकों ने भारतीय दूतावास के दोनों कर्मचारियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

तिब्बती प्रसिडेंट ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री अबे शिंजो को तिब्बत मुद्दा उठाने के लिए धन्यवाद दिया

www.youngorganiser.com    Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 25th Jun. 2021, Fri. 12: 59  PM ...