www.youngorganiser.com Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 9th Feb. 2021.Tue, 4:04 PM (IST) : Team Work: Kuldeep Sharma, बीकानेर: बीकानेर के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारत और अमेरिका के सैनिक युद्धाभ्यास कर रहे हैं। इसमें अमेरिका के 240 सैनिक हिस्सा ले रहे हैं। मंगलवार को 14 सैनिकों की रिपोर्ट आई। एक अमेरिकी सैनिक पॉजिटिव पाया गया है। 13 भारतीय सैनिकों की रिपोर्ट निगेटिव है। सेना ने इसकी पुष्टि की है। पॉजिटिव पाए गए अमेरिकी सैनिक को फिलहाल, आइसोलेट किया गया है। यह मिलिट्री ड्रिल सोमवार 8 फरवरी से शुरू हई और 21 फरवरी तक चलेगी। भारतीय सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल अमिताभ शर्मा ने बताया- यह सैनिक अमेरिका से भारत आया। जांच के दौरान उसमें कोरोना के लक्षण पाए गए। वो पहले से आइसोलेटेड है। किसी दूसरे अमेरिकी या भारतीय सैनिक के सम्पर्क में नहीं आया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रहे इस अभ्यास से पहले स्वास्थ्य संबंधित सभी प्रोटोकॉल पूरे किए जाते हैं। फिर भी कोई पॉजिटिव है तो उसे अस्पताल में या अलग जगह आइसोलेट करने की व्यवस्था है।भारत और अमेरिका के संयुक्त युद्धाभ्यास में 240 अमेरिकी जवान हिस्सा ले रहे हैं। इसमें US आर्मी की तीन विंग के पुरुष और महिला सैनिक शामिल हैं। इन सभी की कोरोना जांच पहले हुई थी और इसके बाद ही भारत आने की मंजूरी दी गई थी। अमेरिकी दस्ते में 2 इन्फेंट्री बटालियन, 3 इन्फेंट्री रेजिमेंट, 1-2 स्ट्राइक ब्रिगेड कॉम्बैट टीम के सैनिक हैं। फायरिंग रेंज में 8 से 21 फरवरी तक चलने वाले युद्धाभ्यास में इन्फैंट्री के कॉम्बैट व्हीकल व हेलीकॉप्टर भी भाग ले रहे हैं।
भारत-अमेरिका युद्धाभ्यास में कोरोना की एंट्री
Young Organiser