Breaking News

बेंगलुरु दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ता टेक हब

www.youngorganiser.com

Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 16th, Jan. 2021.

Sat, 12:07 PM (IST) : Team Work:  Kuldeep Sharmaबेंगलुरु का औसत अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 10.6 डिग्री सेल्सियस होता है। 2020 में यहां का सबसे ज्यादा तापमान 33.6 डिग्री था तो सबसे कम 5.8 डिग्री। डॉ. आरएस देशपांडे कहते हैं, ‘बेंगलुरु के अच्छे मौसम और साफ-सुथरे शहर ने लोगों को यहीं बस जाने के लिए आकर्षित किया। बीते कुछ सालों में लाइफस्टाइल को भी लोगों ने तरजीह देनी शुरू की है। इसलिए स्टार्ट-अप के लिए अब ये जगह पहली पसंद हो गई है।’बेंगलुरु में ही पले-बढ़े मनीष गुप्ता अपने बचपन को भी याद करते हैं। वे कहते हैं, ‘जब 1970 के दशक में 7 की उम्र में मैं यहां आया तब घरों में पंखे नहीं हुआ करते थे। बेंगलुरु का मौसम बहुत अच्छा रहता था और इसे गार्डन सिटी ऑफ इंडिया कहा जाता था।2020 में हुए कुल 924 स्टार्टअप कंपनियों के विलय और अधिग्रहण में 333 डील केवल बेंगलुरु में हुईं। ये रफ्तार अभी थमने वाली नहीं। एक रिपोर्ट की मुताबिक 2035 तक बेंगलुरु की GDP 8.5% की औसत दर से बढ़ेगी।बेंगलुरु के सिलिकॉन वैली बनने से स्थानीय लोगों पर पड़े असर के बारे में डॉ. देशपांडे कायप्पा की कहानी सुनाते हैं, ‘मैं बेंगलुरु के जिस नगरभावी इलाके में रहता हूं, कभी वहां के पंचायत प्रमुख कायप्पा नाम के शख्स थे। उनके पास यहां चार से पांच एकड़ जमीन थी। जिससे उनकी मुश्किल से कुछ हजार रुपये की कमाई होती थी। बाद में उनके सबसे बड़े बेटे ने यह खेती योग्य भूमि, रिहायशी जमीन के तौर पर रजिस्टर करा ली और इस पर अपार्टमेंट बन गए। अब वो करोड़ों के आदमी बन गए हैं।बेंगलुरु में IIT, IIM, IIS, NCBS, NID, NIFT जैसे इंस्टीट्यूट्स हैं। बेंगलुरु के टेक हब बनने के पीछे सबसे बड़ी वजह यही है। बेंगलुरु इनोवेशन रिपोर्ट 2019 के अनुसार यहां दिल्ली से पांच गुना और मुंबई से करीब दो गुना ज्यादा इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट्स हैं।बेंगलुरु के इंस्टीट्यूट फॉर सोशल एंड इकॉनमिक चेंज के पूर्व निदेशक डॉ. आरएस देशपांडे कहते हैं, ‘यहां आसानी से स्किल्ड टेक टैलेंट मिल जाता है। इन्फोसिस और विप्रो ने इस बात को साबित कर दिया। इन्फोसिस कंपनी को बनाने वाले नंदन निलेकणी, सुधा मूर्ति और नारायण मूर्ति सभी बेंगलुरु के थे। इन्होंने जो कारनामा किया, उससे आकर्षित होकर बाकी टेक कंपनियां भी बेंगलुरु आने लगीं। उनके लिए यहां के इंस्टीट्यूट्स ने पहले से ही तैयारी कर रखी थी।’बेंगलुरु को टेक हब बनाने में दूसरी सबसे अहम भूमिका ई-कॉमर्स कंपनियों की है। कुल फंडिंग में ई-कॉमर्स स्टार्ट-अप का हिस्सा 30.8% है।अमेजन की वेंडर कंपनी B&B ट्रिपलवॉल कंटेनर्स लिमिटेड के चेयरमैन मनीष गुप्ता कहते हैं, ‘यहां जमीन, बिजली, लेबर सब बहुत महंगा है। लेकिन ई-कॉमर्स, टेक और आईटी कंपनियों के लिए ये बड़ा मसला नहीं है, क्योंकि इनमें से ज्यादातर के ऑफिस किराए पर होते हैं। इनके लिए बड़ा खर्च कर्मचारियों को सैलरी देना होता है। लेकिन मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों के लिए यहां टिकना आसान नहीं रह गया है। लेकिन यहीं पर ई-कॉमर्स, आईटी और रिसर्च एंड डेवलपमेंट से जुड़ी कंपनियां अभी और तेजी से आगे बढ़ती रहेंगी।बेंगलुरु दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ता टेक हब बन गया है। इसने लंदन, म्यूनिख, बर्लिन और पेरिस को पछाड़ दिया है। ये रिसर्च लंदन की एजेंसी Dealroom.co ने की है। रिपोर्ट के मुताबिक बेंगलुरु पर कंपनियां दिल खोलकर पैसा लगा रही हैं। सिर्फ पांच सालों में बेंगलुरु में निवेश पांच गुना से ज्यादा बढ़ गया। जबकि लंदन में महज तीन गुना ही बढ़ा।बीते छह सालों में बेंगलुरु में 31 अरब डॉलर की स्टार्ट-अप फंडिंग हुई, 2115 स्टार्टअप की डील हुईं, कुल 1152 फंडेड स्टार्टअप्स हैं, 17 स्टार्टअप यूनिकॉर्न और 18 स्टार्टअप सूनिकॉर्न हैं। यूनिकॉर्न ऐसी कंपनियां हैं जिनकी मार्केट वैल्यू एक अरब डॉलर से ज्यादा है। सूनिकॉर्न ऐसी कंपनियां हैं जो 2022 तक यूनिकॉर्न बन सकती हैं। अब सवाल ये है कि ऐसा हुआ कैसे? बेंगलुरु के टेक हब बनने की शुरुआत 1970 के दशक में हुई। तब कर्नाटक स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम के पहले अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक आरके बालिगा ने साउथ बेंगलुरु में 335 एकड़ जमीन पर इलेक्ट्रॉनिक सिटी बसाने की कल्पना की। आज यहां बेंगलुरु का सबसे बड़ा IT हब है।1983 में इन्फोसिस पुणे से बेंगलुरु आई। इसने बेंगलुरु शहर को बदल दिया। आज टाटा कंसल्टेंसी के बाद ये भारत की दूसरी सबसे बड़ी IT कंपनी है। इसके बाद 2013 में विप्रो बेंगलुरु आई और 2015 में कंपनी का मुनाफा 7.1 अरब डॉलर हो गया।2017 की एक रिपोर्ट के अनुसार बेंगलुरु में 67 हजार IT कंपनियां खुल चुकी हैं। इसमें से 12 हजार कंपनियां अब भी काम कर रही हैं। अकेले बेंगलुरु में भारत के 35% IT प्रोफेशनल रहते हैं। यानी वहां की 84 लाख आबादी में 25 लाख लोग केवल IT सेक्टर में नौकरियां करते हैं।अमेजन की वेंडर कंपनी के HR डिपार्टमेंट में काम करने वाले धर्मेंद्र दुबे कहते हैं, ‘मैं गोरखपुर, यूपी के जिस इलाके से आता हूं, वहां 2005 में 10-20 गांवों में कोई एक व्यक्ति बेंगलुरु में नौकरी करता था, लेकिन अब यह आलम है कि हर घर से कोई न कोई बेंगलुरु में नौकरी कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

इजराइल में सत्ता में परिवर्तन तो हो गया परिवर्तन के बाद भी भारत से संबंध मजबूत बने रहेंगे

www.youngorganiser.com    Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 15th Jun. 2021, Tue. 2: 58  PM ...