www.youngorganiser.com Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 8th May. 2021, Sat. 3:52 PM (IST) :Team Work: Siddharth & Kapish Sharma जम्मू -बडा हादसा टला शनिवार को प्रशासन ने मौके पर सभांला, कोरोना के चलते शहर में लगे लॉकडाउन ने एक बड़े हादसे को होने से बचा लिया। अगर लॉकडाउन न होता तो यह हादसा कई लोगों की जान भी ले सकता था और कइयों को गंभीर रूप से घायल भी कर जाता। यह हादसा शहर के अति व्यस्त हरि मार्केट मार्ग पर पेश आया। इंदिरा चौक से हरि मार्केट जाने वाले मार्ग पर दुकानें और एक यात्री शेड बनाया गया था। यह मार्ग एक तरफ हरि मार्केट को जाता है तो उसका पिछला हिस्सा बस स्टैंड मार्ग की ओर है जो कुछ ऊंचाई पर स्थिति है। इस मार्ग पर पिछले कुछ महीने पहले मिट्टी खिसकी थी लेकिन प्रशासन ने उस समय कोई ध्यान नहीं दिया। वहीं शनिवार को अचानक इस मार्ग से मिट्टी एका एक खिसक गई और उस मिट्टी के साथ ही ऊपर बनी दो दुकानें और यात्री शेड भी गिर गया। गनीमत यह रही कि लॉकडाउन होने के कारण उस समय दुकानें भी बंद थी और यात्री शेड में भी कोई नहीं बैठा था। इस मार्ग पर एक छोटा सा पार्क भी था जहां अकसर बाहर से आने वाले यात्री बैठते थे और वह भी मिट्ठी में दब गया। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर लॉकडाउन न होता और स्थिति सामान्य होती तो जरूर कुछ लोग इस हादसे का शिकार बन जाते। हादसे के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और उन्होंने इस संदर्भ में मामले की जांच शुरु कर दी है।
Young Organiser