www.youngorganiser.com Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 2nd Jul. 2021, Fri. 12: 03 PM (IST) : टीम डिजिटल: Imtiaz Chowdhury श्रीनगर : कश्मीर के हांजिन, पुलवामा में वीरवार को आधी रात को उस समय गोलियों की आवाज गूंज उठी, जब सुरक्षाबलों को अपने ठिकाने की तरफ आते देख आतंकियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई के बाद यहां मुठभेड़ शुरू हो गई है। इस बीच, कुलगाम के खुडवनी इलाके में भी सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर पूरे इलाके को चारों तरफ से घेर लिया है पुलवामा में जारी मुठभेड़ में शुक्रवार की सुबह सुरक्षाबलों को चार आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली है, जबकि जवाबी कार्रवाई में सेना का एक जवान भी शहीद हो गया है। मारे गए आतंकियों में एक का शव बाद में तलाशी के दौरान मिला। सुरक्षा बलों का अभियान अभी जारी है। पुलवामा में स्वचालित हथियारों से लैस तीन से चार आतंकी रात 11.30 बजे हांजन, राजपोरा में देखे गए। इसका पता चलते ही पुलिस ने सेना और सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर गांव की घेराबंदी शुरू कर दी। रात करीब सवा बारह बजे आतंकियों ने जवानों की घेराबंदी तोड़ भागने के लिए उन पर फायरिंग कर दी। जवानों ने खुद को बचाते हुए जवाबी फायर किया और उसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। तीन के करीब आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है। आतंकियों के खिलाफ जारी मुठभेड़ में सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल के जवान काशी शहीद को गए हैं। इससे पहले उन्हें गंभीर अवस्था में सेना के 92 बेस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। कुलगाम के खुडवनी में दो आतंकी अपने एक संपर्क सूत्र के पास पहुंचे। इसका पता चलते ही सुरक्षाबलों ने खुडवनी की घेराबंदी कर ली। संबंधित अधिकारियों ने बताया कि अंधेरा होने के कारण तलाशी शुरू नहीं की गई। फिलहाल, गांव में आने-जाने के सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं।सुबह नमाज की अजान के साथ ही फिर से तलाशी अभियान शुरू हो गया है।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें। हर पल अपडेट रहने के लिए YO APP डाउनलोड करें Or. www.youngorganiser.com। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
Young Organiser