Breaking News
DJHâÌßæÚUè ·ð¤ »æǸUè»ÉU¸ §Üæ·ð¤ ×𢠧âè ¢¹ð ÂÚU ÂéçÜâ ·¤æ¢SÅUðÕÜ ¥õÚU ©Uâ·¤è ˆÙè Ùð Ü»æØæ È¢¤ÎæÐ

पुलिस कांस्टेबल-उसकी पत्नी ने फंदा लगाकर जान दी

www.youngorganiser.com

Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 12th, Jan. 2021.

 07:07 AM (IST) :Team Work:Siddharth & Kapish Sharma चौकी प्रभारी गाड़ीगढ़ लखविंदर सिंह ने बताया कि कांस्टेबल तरविंदर सिंह सोमवार सुबह दस बजे ड्यूटी पर जाने से पूर्व अपनी 11 वर्षीय बेटी और सात वर्षीय बेटे को अपनी मां यानि बच्चों की दादी के पास छोड़ गया था। पहले भी कई बार दंपत्ति अपने बच्चों को दादी के पास छोड़ कर जाते थे, लेकिन शाम छह बजे तक घर लौट कर बच्चों को अपने साथ ले जाते थे। सोमवार शाम साढ़े छह बजे तक कांस्टेबल जब अपने मां बाप के घर पर बच्चों को लेने नहीं पहुंचा तो कांस्टेबल के पिता अपने बेटे के साथ यह देखने के लिए आए कि उनके बेटे को घर पहुंचने में देर क्यों हुई। पुलिस का मानना है कि घरेलू झगड़े के बाद कांस्टेबल की पत्नी ने पहले पंखे से फंदा लगाया होगा। जब कांस्टेबल ने अपनी पत्नी को लटकता हुआ पाया होगा तो उसे फंदे से उतार कर बिस्तर पर रख दिया और खुद उसी दुपट्टे से फंदा लगा लिया होगा। पुलिस ने मौके से सुबूतों को जुटाने के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी के अधिकारियों को बुलाया। टीम ने सुबूत एकत्र कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शहर के बाहरी क्षेत्र गाड़ीगढ़ इलाके में रहने वाले पुलिस कांस्टेबल और उसकी पत्नी का शव उनके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दोनों ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक जम्मू-कश्मीर पुलिस में सेलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल था। इन दिनों वह एडवोकेट जनरल का आधिकारिक वाहन चला रहा था। स्वजनों ने दोनों को जीएमसी अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से गाड़ीगढ़ पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने घटनास्थल से सबूतों को जुटा लिया। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम मंगलवार को करवाया जाएगा। सतवारी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दंपत्ति के मौत के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच शुरू कर दी है। कांस्टेबल की पहचान तरविंदर सिंह और उसकी पत्नी हरमित कौर के रूप में हुई। सोमवार शाम साढ़े छह बजे पुलिस कांस्टेबल के पिता गुरदेव सिंह पड़ोस में रहने वाले अपने बेटे तरविंदर सिंह के घर गए। उन्होंने घर के दरवाजे को अंदर से बंद पाया। कई बार दरवाजा खटखटाने के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्हें संदेह हुआ। इसी बीच कांस्टेबल के आस पड़ोस में रहने वाले लोग भी पहुंच गए। दरवाजे को तोड़कर जब लोग अंदर गए तो कांस्टेबल तरविंदर सिंह का शव फंदे से लटक रहा था, जबकि उनकी पत्नी बिस्तर पर थी। हरमीत कौर के गले में भी चोट के निशान थे, जो संभवत फंदा लगाने से पड़े थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

पचास फीसदी क्षमता से आज  रेस्टोरेंट व बार और इंडोर खेल परिसर खुलेंगे

बिना वैक्सीनेशन या टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट के इंडोर शापिंग कांप्लेक्स, माल, रेस्तरां या बार ...