Breaking News
पिछले साल गहना वशिष्ठ को 4 कार्डियक अरेस्ट आए थे
पिछले साल गहना वशिष्ठ को 4 कार्डियक अरेस्ट आए थे

पिछले साल गहना वशिष्ठ को 4 कार्डियक अरेस्ट आए थे

www.youngorganiser.com    Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 9th Feb. 2021.Tue, 2:04 PM (IST) : Team Work: Arun Gavaskar & Gurmeet Singh…शनिवार को पोर्न वीडियो बनाने के मामले में गिरफ्तार हुईं एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ की टीम ने एक और स्टेटमेंट जारी किया है। जिसमें उनकी हैल्थ से जुड़ा खुलासा किया गया है कि गहना की हालत नाजुक है। पिछले साल गहना को चार कार्डियक अरेस्ट का सामना करना पड़ा। टीम ने यह भी कहा कि जब गहना को अरेस्ट किया गया था तो उनका शुगर लेवल 600 था।हालांकि गहना को 10 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। गहना पर आरोप हैं कि वे स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस को जबरन बोल्ड वीडियो शूट करवाती थीं।गहना की टीम फ्लिन रेमेडियोज ने बयान में दावा किया है- गहना पिछले साल 4 कार्डियक अरेस्ट से जूझ चुकी हैं। वे अस्थमा की मरीज भी हैं। उनकी हालत बेहद खराब है। मुंबई पुलिस को उन्हें मानवता के नाते ट्रीट करना चाहिए। वह क्रिमिनल नहीं है। वह केवल एरॉटिका शूट कर रही थी। उनके काम में पोर्नोग्राफी नहीं है। स्टेट को किसी एक्टर या डायरेक्टर के क्रिएटिव काम में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। वह दूसरों के द्वारा चलाए जा रहे पोर्न रैकेट में इनवॉल्व नहीं है। नवंबर 2019 में करीब एक हफ्ते तक वह वेंटिलेटर पर थी। मौत के बेहद करीब। उनका शुगर लेवल 500 से ऊपर रहता है। जिस दिन उन्हें अरेस्ट किया गया उस दिन भी यह लेवल 600 तक थी। उसे तुरंत हॉस्पिटल ले जानी की जरूरत है। उनके डॉक्टर, प्रणव काबरा ने बताया कि नवंबर 2019 में डायबिटिक केटोएसिडोसिस के लिए उसका इलाज किया गया था। डायबिटिक केटोएसिडोसिस एक घातक स्थिति है और इससे पीड़ित 98 प्रतिशत रोगियों की मौत हो जाती है।एक्ट्रेस और मॉडल गहना वशिष्ठ को मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने अरेस्ट किया है। उन पर पोर्न वीडियो बनाने और उन्हें अपनी वेबसाइट पर अपलोड करने का आरोप है। आज (रविवार को) उन्हें मुंबई के एक कोर्ट में पेश किया जाएगा। यह कार्रवाई तब हुई, जब तीन लोगों ने अपनी शिकायत में कहा कि उन पर पोर्न फिल्मों में काम करने का दबाव बनाया गया था।

गहना ने 87 पोर्न वीडियो बनाए

एक न्यूज पोर्टल से बातचीत ने मुंबई पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि गहना ने 87 पोर्न वीडियो बनाए हैं और उन्हें अपनी वेबसाइट पर अपलोड किया है। इन्हें देखने के लिए पेड सब्सक्रिप्शन की जरूरत पड़ती है, जिसका चार्ज 2000 रुपए रखा गया है।

‘गंदी बात’ में नजर आई थीं गहना

32 साल की गहना का जन्म का नाम वंदना तिवारी है। उन्होंने भोपाल, मध्य प्रदेश से रोबोटिक साइंस में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। बात अगर गहना के काम की करें तो वे स्टार प्लस के शो ‘बहनें’ में लीड रोल में नजर आई थीं। 2012 में गहना ने मिस एशिया बिकनी कॉन्टेस्ट जीता था। इसके अलावा पिछले 6 सालों में वे साउथ की 30 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। गहना को पिछले साल ऑल्ट बालाजी की सीरीज ‘गंदी बात’ और उल्लू ऐप के शोज में देखा गया था।

गहना वशिष्ठ के नाम ये विवाद भी

गहना तिरंगा लपेटकर फोटोशूट कराने और मैरीकॉम द्वारा ओलिंपिक मेडल जीतने पर न्यूड फोटो खिंचाने के चलते विवादों में रह चुकी हैं। 2018 में गहना तब खूब चर्चा में रही थीं, जब उन्होंने ‘बिग बॉस’ कंटेस्टेंट अर्शी खान को लेकर दावा किया था कि वे अपनी उम्र कम बताती हैं। गहना ने यह दावा भी किया था कि अर्शी ने 50 साल के आदमी से शादी की है और उनके खिलाफ 10 क्रिमिनल केस दर्ज हैं, जिनमें से चार भारत और पाकिस्तान के झंडों के अपमान के हैं।

इसके पहले उनके पब्लिसिस्ट ने एक बयान जारी करके कहा था कि गहना को गलत तरीके से फंसाया जा रहा है। यह बयान रविवार शाम फ्लिन रेमेडियोज ने जारी किया था। जिसमें कहा गया कि गहना की कंपनी जीवी स्टूडियोज द्वारा निर्मित और निर्देशित वीडियो को एरॉटिका के रूप में क्लासिफाइड किया जा सकता है।

इरोटिका और हार्डकोर पोर्न में अंतर नहीं कर पाई पुलिस

बयान में लिखा है कि गहना उर्फ वंदना तिवारी पूरी तरह निर्दोष हैं। वे किसी भी पोर्न फिल्म रैकेट में शामिल नहीं हैं। उनकी कंपनी जीवी स्टूडियो के तहत उन्होंने केवल ऐसी फिल्में बनाई हैं जो कानूनन बनाई जा सकती हैं। इनमें से कई को एरॉटिक के रूप में कैटेगराइज कर सकते हैं। उन्हें निजी स्वार्थों और कॉम्पीटिटर्स गलत तरीके से फंसाकर बदनाम करने की कोशिश में हैं। हमें न्यायपालिका और भारतीय कानूनी प्रणाली पर पूरा भरोसा है। दुर्भाग्य से, मुंबई पुलिस जो दुनिया की बेस्ट पुलिस फोर्स है उसने भारत में हार्ड पोर्न और उनके मेकर्स की बनाई फिल्मों के साथ गहना की एरॉटिका फिल्म को मिक्स कर दिया है। एरॉटिक, कामुक या बोल्ड फिल्मों और हार्डकोर पोर्न के बीच एक कानूनी अंतर है। दुर्भाग्य से पुलिस ने दोनों को एक साथ जोड़ा। हमें उम्मीद है कि कोर्ट अंतर को पहचानेंगे और गहना को न्याय मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

रश्मिका मंदाना ने घर पहुंचे फैन को दी चेतावनी

www.youngorganiser.com    Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 28th Jun. 2021, Mon. 11: 03  PM ...