Breaking News
.jpg June 12, 2020 YOUNG ORGANISER

पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के कई क्षेत्रों के नियंत्रण रेखा पर युद्ध विराम उल्लंघन किया

www.youngorganiser.com

Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 12th June 2020.  Fri, 07:14 PM (IST) : Team Work: Kuldeep & pAWAN vIKAS sHARMA

जम्मू/ कश्मीर : पाकिस्तान की सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगे दो सेक्टरों की अग्रिम चौकियों और गांवों में शुक्रवार को भारी गोलाबारी करते हुए युद्ध विराम उल्लंघन किया । लगातार पांचवें दिन शुक्रवार को पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा के पास से बिना किसी उकसावे की गोलीबारी की। रक्षा विभाग के पी.आर.ओ ने बताया पुंछ जिले के किर्नी और कस्बा सेक्टरों में आज 4:15 बजे पाकिस्तान की सेना ने बिना उकसावे के नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागकर युद्ध विराम उल्लंघन किया।

पाकिस्तानी सेना ने बारामूला में युद्ध विराम उल्लंघन किया: कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा एल.ओ.सी के निकट पाकिस्तानी सैनिकों ने शुक्रवार को मोर्टार के गोले दागे। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है। पाकिस्तान ने बारामूला जिले के रामपुर सेक्टर में एलओसी के पास 12 जून की सुबह बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए मोर्टार के गोले दागे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक इसमें किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

रामपुर सेक्टर में पाकिस्तान नेयुद्ध विराम उल्लंघन किया सेना दे रही करारा जवाब: कश्मीर के रामपुर सेक्टर में शुक्रवार को पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया। भारतीय सेना के अधिकारियों ने बताया कि उकसावे की इस कोशिश के बाद आर्मी के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया और मुंहतोड़ जवाब दिया। फिलहाल किसी के घायल होने या मारे जाने की खबर नहीं है।इससे पहले गुरुवार को पाकिस्तान ने राजौरी और पुंछ सेक्टर में फायरिंग करके सीजफायर का उल्लंघन किया था। जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के दांत खट्टे कर दिए। भारतीय सेना ने अपनी ताबड़तोड़ फायरिंग में पाकिस्तान की कई चौकियां तबाह कर दीं। पाकिस्तान लगातार मुंह की खा रहा है लेकिन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। 2019 में 16 सालों में सबसे ज्यादा युद्ध विराम उल्लंघन हुआ था लेकिन 2020 में पाकिस्तान उससे भी आगे बढ़ता दिख रहा है। 2019 में जहां कुल 3168 बार युद्ध विराम उल्लंघन कियावहीं इस साल अभी 6 महीने भी पूरे नहीं हुए और पाकिस्तान की तरफ से 2027 बार सीज फायर का उल्लंघन हो गया है। पाकिस्तान ने पिछले साल जनवरी से लेकर मई तक जहां 1140 बारयुद्ध विराम उल्लंघन किया था वहीं इस साल शुरूआती पांच महीनों में 1913 बार युद्ध विराम उल्लंघन कर दिया है।सेना के एक अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से आतंकियों को घुसपैठ कराने की लगातार कोशिश हो रही है और वह इसमें नाकाम हो रहा है। इसके अलावा घाटी में मौजूद आतंकी भी लगातार सुरक्षा बलों का निशाना बन रहे हैं, जिससे पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। इस साल अब तक 98 आतंकियों का खात्म हो चुका है। पिछले साल के मुकाबले इस साल पाकिस्तान ने युद्ध विराम का बहुत ज्यादा उल्लंघन किया है। इसी महीने अब तक यानी 10 दिन में ही पाकिस्तान 114 बार युद्ध विराम उल्लंघन तोड़ चुका है।

बृहस्पतिवार को राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा के पास लगे गांवों और अग्रिम चौकियों में पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में एक जवान शहीद हो गया। पाकिस्तानी सेना द्वारा बुधवार को की गई गोलीबारी में कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

रोबोटिक सर्जिकल सिस्टम वाला भारत का पहला अस्पताल पुणे में खुला

www.youngorganiser.com    Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 3rd Jul. 2021, Sat. 1: 44  PM ...