Breaking News
indian-jawan-martyred-by-pakisthan-army-shelling.jpg June 14, 2020 young organiser

पाकिस्तान ने किया युद्ध विराम उल्लंघन एक जवान शहीद दो घायल

www.youngorganiser.com

Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 14th June 2020.

 Sun, 09:05 PM (IST) :  Team Work:  Taru. R.Wangyal  & Pawan Vikas Sharma

श्रीनगर- पाकिस्तानी सैन्य बलों ने जम्मू-कश्मीर के रामपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास रविवार को मोर्टार के गोले दागकर युद्ध विराम उल्लंघन किया जिसका भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया। पाकिस्तानी बलों ने पिछले तीन दिन में रामपुर सेक्टर में दूसरी बार और उत्तर कश्मीर जिले में तीसरी बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा पाकिस्तान ने 14 जून 2020 की सुबह रामपुर में नियंत्रण रेखा के पास मोर्टार से गोले दागकर और अन्य हथियारों से हमला करके बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पुंछ में पाकिस्तान ने युद्ध विराम उल्लंघन किया गोलीबारी में एक जवान शहीद, दो घायल -जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया और दो अन्य जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। पुंछ और राजौरी जिलों में इस महीने अग्रिम चौकियों और गांवों पर पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में भारत का तीसरा जवान शहीद हुआ है। पाकिस्तानी सेना ने शनिवार रात को पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के युद्ध विराम उल्लंघन किया। हमारे बलों ने दुश्मन की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया और इस दौरान सिपाही लुंगम्बुई अबोनमेई गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि सिपाही अबोनमेई एक बहादुर और निष्ठावान जवान थे। उनके सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्यनिष्ठा के लिए देश उनका सदैव ऋणी रहेगा। गोलीबारी में दो और जवान सिपाही लीनखोथीन सेंगहोन और सिपाही तांगसोइक किआनियुंगर भी घायल हो गए। उन्हें विमान से उधमपुर में सैन्य अस्पताल में ले जाया गया। उन्होंने बताया कि सीमा पार से पाकिस्तान ने शनिवार को रात भर शाहपुर-केरनी सेक्टर में गोलीबारी की, जिसमें तीन भारतीय जवान घायल हो गए और उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां एक जवान ने दम तोड़ दिया। शहीद की पार्थिव देह पुंछ स्थित जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद उनकी इकाई को सौंप दी गई। अंतिम संस्कार के लिए जवान के पार्थिव शरीर को असम स्थित पैतृक गांव ले जाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि जवाबी कार्रवाई में कोई पाकिस्तानी सैनिक हताहत हुआ है या नहीं। इससे पहले, राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में चार जून को पाकिस्तान की गोलीबारी में हवलदार पी माथियाझगन शहीद हो गए थे। इसके बाद राजौरी जिले में 10 जून को इसी प्रकार की घटना में नायक गुरचरण सिंह शहीद हो गए थे।इससे पहले पाकिस्तान सेना ने जिले में उरी क्षेत्र के कमलकोटे सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय चौकियों पर शनिवार को बिना उकसावे के गोलीबारी करके संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। रामपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के निकट पाकिस्तानी बलों ने शुक्रवार को भी संघर्ष विराम का उल्लंघन कर गोलाबारी की थी, जिसमें 48 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई थी तथा एक युवती घायल हो गई थी।पाकिस्तानी बलों की गोलीबारी में अख्तर बेगम नाम की महिला की मौत हो गई थी। उनके बाटग्रान स्थित घर पर एक गोला आकर गिरा था। इस घटना में 23 वर्षीय एक युवती घायल हो गई। पाकिस्तानी बलों की गोलाबारी में चार मकान तथा एक मस्जिद क्षतिग्रस्त हो गई थी। कई परिवारों ने भूमिगत बंकरों में शरण ली थी और कई अन्य लोग उरी तहसील में सुरक्षित स्थानों पर चले गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

पचास फीसदी क्षमता से आज  रेस्टोरेंट व बार और इंडोर खेल परिसर खुलेंगे

बिना वैक्सीनेशन या टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट के इंडोर शापिंग कांप्लेक्स, माल, रेस्तरां या बार ...