www.youngorganiser.com
Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 30 Apr. 2020.
Thu, 10:00 PM (IST) Pawan Vikas Sharma & Kunwar
पुंछ: पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। गुरुवार को भी पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया और जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा स्थित अग्रिम चौकियों पर मोर्टार से गोलाबारी की जिससे एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा अन्य घायल हो गया। जम्मू-कश्मीर पुलिस अधिकारी ने बताया गुरुवार करीब शाम सात बजे पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के मनकोटे सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों एवं मोर्टार से गोलाबारी की। भारतीय सैनिकों ने इस गोलाबारी का करारा जवाब दिया व जिसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई व इस गोलाबारी में 18 साल के एक युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Young Organiser