Breaking News

पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में तीन जवान घायल व उड़ी में 12 वर्षीय युवती व 20 वर्षीय थायरा बानो गंभीर रूप से घायल

www.youngorganiser.com

Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 01 May 2020.

 Fri, 8:044 PM (IST) Imtiaz Chowdhury , Siddharth & Kapish Sharma

श्रीनगर : रमजान के पवित्र माह में भी पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बात नहीं आ रहा है। जिला पुंछ में सीजफायर का उल्लंघन करने पर भारतीय सेना से मुंह की खाने के बाद अब पाकिस्तानी सैनिकों ने सीमा से सटे रिहायशी इलाकों में रहने वाले बेकसूर लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन कर नियंत्रण रेखा के नजदीक जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में अकारण गोलीबारी की, जिसमें तीन जवान घायल हो गए। एक रक्षा प्रवक्ता का कहना है कि दोनों ओर से अभी भी गोलाबारी जारी है। इस गोलाबारी में कई मकानों को भी क्षति पहुंची है। नुकसान का सही आंकलन गोलाबारी थमने के बाद ही लगाया जा सकता है। हालांकि सेना ने रिहायशी इलाकों में अलर्ट जारी करते हुए लोगों से बंकर या फिर सुरक्षित स्थानों में छिपने के लिए कह दिया है।। रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने एक बयान में कहा एक मई 2020 को पूर्वाह्न लगभग तीन बजकर 30 मिनट पर पाकिस्तानी सेना ने बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा से लगे रामपुर सेक्टर में अकारण संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। उन्होंने कहा कि संघर्ष विराम उल्लंघन में तीन जवान घायल हो गए। कालिया ने कहा, भारतीय सेना भी मुंहतोड़ जवाब दे रही है। शुक्रवार दोपहर बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने उड़ी में नियंत्रण रेखा से सटे हाजीपुर सेक्टर में अचानक गाेलाबारी शुरू कर दी है। अभी तक हुई गोलाबारी में चरूंडा गांव की दो युवतियां घायल हो गई हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। हालांकि भारतीय जवान भी जवाब में पाकिस्तानी चौकियों पर ताबड़तोड़ गोलाबारी कर रहे हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उड़ी के हाजीपुर सेक्टर में शुक्रवार को दोपहर बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने अचानक से गोलीबारी शुरू कर दी। भारतीय जवानों ने भी तुरंत मोर्चे संभालते हुए गोलीबारी का जवाब देना शुरू कर दिया। दोपहर ढाई बजे के बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने गोलाबारी में अचानक तेजी लाते हुए हाजीपुर सेक्टर में पड़ने वाले गांव चरुंडा, बटग्रान, हथलंगा, मोथल, सहूरा, सिलीकोट, बालकोट, नंबला, घरकोट व उसके साथ लगते गांवों में मोटार्र दागना शुरू कर दिए। इससे गांवों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। इस दौरान मोर्टार के छर्रे लगने से चरूंडा गांव की रहने वाली 12 वर्षीय युवती शहनाजा बानो पुत्री बशीर अहमद और 20 वर्षीय थायरा बानो पत्नी लियाकत अली गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

सिंथान रोड और मुगल रोड  5 जुलाई से खुलेंगे : उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

www.youngorganiser.com    Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 2nd Jul. 2021, Fri. 00: 16  AM ...