www.youngorganiser.com Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 6th Feb. 2021.Sat, 2:04 PM (IST) : Team Work: Agency, नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने नवद्वीप में परिवर्तन यात्रा को झंडा दिखाकर रवाना किया।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत राज्य के लगभग 70 लाख किसानों को राशि प्राप्त करने से वंचित रखने के लिए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के अहंकार के कारण, बंगाल के किसान केंद्रीय योजना का लाभ नहीं उठा सके। नड्डा ने मालदा जिले में एक राजनीतिक कार्यक्रम ‘कृषक सुरक्षा अभियान’ को संबोधित करते हुए कहा, यह उनके अहंकार के कारण है। उन्होंने जो किया, वह किसानों के साथ अन्याय है। उन्होंने कल्याण कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी। अब जैसे-जैसे चुनाव निकट आ रहे हैं, लगभग 25 लाख किसानों ने अपने दम पर इस योजना के लिए पंजीकरण कराया है। अब सभी चीजों को देखकर, वो भी अपनी सहमति दे रही हैं। नड्डा ने कहा कि लगभग 70 लाख किसान पिछले दो वर्षो से 6,000 रुपये की वार्षिक सहायता से वंचित हैं। उन्होंने कहा, बंगाल की जनता विधानसभा चुनावों के बाद ममता दी और उनकी तृणमूल कांग्रेस को ‘टा-टा’ कहेगी। भाजपा प्रमुख शनिवार को जिले में एक आम-दोपहर के भोजन (साहा भोग) के लिए लगभग 4,000 किसानों के साथ शामिल हुए। लगभग 30 रसोइयों ने दोपहर का भोजन तैयार किया, जिसमें खिचड़ी, मिश्रित सब्जियां, तला हुई बैंगन, चटनी और पापड़ जैसी चीजें शामिल थीं। यह किसानों के घर से एकत्र की गई थी।नड्डा ने कहा, भोजन वास्तव में स्वादिष्ट था। इसमें हमारे किसानों का प्यार था। केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार किसानों के सपने और आकांक्षाओं को पूरा करेगी। उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ सबट्रॉपिकल हॉर्टिकल्चर का भी दौरा किया। बंगाल में भाजपा प्रमुख की रैली उस दिन हुई है, जब देशभर के कृषि यूनियनों ने तीन घंटे के राष्ट्रव्यापी चक्का जाम कार्यक्रम का आह्वान किया था, जिसमें देश भर के प्रमुख राजमार्गो को अवरुद्ध करने की कोशिश की गई थी।
पश्चिम बंगाल : जे.पी. नड्डा ने नवद्वीप में परिवर्तन यात्रा को झंडा दिखाकर रवाना किया
Young Organiser