Breaking News
COVID-19 Sat, may 9, 2020

देश में मृतकों की संख्या 1981 हुई संक्रमितों की संख्या 59662 पहुंची

www.youngorganiser.com …जम्मू कश्मीर में 823 संक्रमित….

Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 09 May 2020.

 Sat, 11:55 PM (IST) :  Team Work:  Kuldeep & Pawan Vikas Sharma

नयी दिल्ली : पिछले 24 घंटों में शनिवार को इस वायरस के कारण 95 लोगों की मौत हुई है और 3320 नए मामले सामने आए है। देश में कोरोना वायरस के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर शनिवार को 1981 हो गई और संक्रमितों की संख्या 59662 पर पहुंच गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 39 834 लोगों का उपचार चल रहा है जबकि 17846 लोग स्वस्थ्य हो गए हैं और एक मरीज विदेश चला गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया अभी तक करीब 29.91 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हुए हैं। संक्रमितों की कुल संख्या में 111 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। शुक्रवार सुबह से लेकर अब तक कुल 95 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 37 की महाराष्ट्र, 24 की गुजरात, नौ की पश्चिम बंगाल, सात की मध्य प्रदेश, चार-चार लोगों की राजस्थान और उत्तर प्रदेश, तीन-तीन लोगों की आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु, दो लोगों की दिल्ली तथा एक-एक व्यक्ति की मौत पंजाब और हरियाणा में हुई। पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के 1,678, तेलंगाना में 1,133, जम्मू कश्मीर में 823, कर्नाटक में 753, हरियाणा में 647 और बिहार में 571 मामले सामने आए। केरल में अभी तक कोरोना वायरस के 503 मामले सामने आए हैं जबकि ओडिशा में 271 मामले सामने आए। चंडीगढ़ में इस जानलेवा संक्रामक रोग से 150 लोग और झारखंड में 132 लोग संक्रमित पाए गए।त्रिपुरा में 118 मामले सामने आए जबकि उत्तराखंड में 63, चंडीगढ़ और असम में 59 हिमाचल प्रदेश में 50 और लद्दाख में 42 मामले सामने आए। अंडमान और निकोबार द्वीप में कोविड-19 के 33 मामले सामने आए। मेघालय में 12, पुडुचेरी में नौ और गोवा में 19 लोग संक्रमित पाए गए।मणिपुर में दो मामले सामने आए। मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और दादर एवं नागर हवेली में एक-एक मामला सामने आया।झारखंड में कोरोना वायरस से तीन लोगों ने जान गंवाई। ओडिशा और हिमाचल प्रदेश में दो-दो लोगों ने इस संक्रामक रोग से दम तोड़ा।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार मेघालय, चंडीगढ़, असम और उत्तराखंड में एक-एक शख्स की मौत हुई।मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, 70 प्रतिशत लोगों की मौत कोरोना वायरस के साथ अन्य बीमारियों के कारण हुई।स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह जारी किए आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमितों के सबसे अधिक 19,063 मामले महाराष्ट्र में सामने आए। इसके बाद गुजरात में 7402, दिल्ली में 6318, तमिलनाडु में 6009, राजस्थान में 3579 मध्य प्रदेश में 3341 और उत्तर प्रदेश में 3214 लोग संक्रमित पाए गए। आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1887 और पंजाब में 1731 हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

पेट के बल लेटने से ऑक्सीजन की दूर होती है कमी

मगर जरूर रखें ये ख्याल : इन परिस्थियों में पेट के बल सोने से बचें ...