Breaking News
देश का विदेशी मुद्रा भंडार  9  जुलाई को समाप्त सप्ताह में 1.013 बिलियन डॉलर के इजाफे के साथ 610.012 बिलियन डॉलर के स्तर पर पहुंच गया***

देश का विदेशी मुद्रा भंडार पहुंचा रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर व स्वर्ण भंडार में भी इजाफा

www.youngorganiser.com    Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 9th Jul. 2021, Fri. 5: 55  PM (IST) : टीम डिजिटल:  ( Article ) Sampada Kerni मुंबई  : देश का विदेशी मुद्रा भंडार  9  जुलाई को समाप्त सप्ताह में 1.013 बिलियन डॉलर के इजाफे के साथ 610.012 बिलियन डॉलर के स्तर पर पहुंच गया। इस तरह देश का विदेशी मुद्रा भंडार अब तक के रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को जारी डेटा में यह जानकारी दी गई है। इससे पहले 25 जून, 2021 को समाप्त होने वाले सप्ताह में फॉरेक्स रिजर्व 5.066 बिलियन डॉलर के उछाल के साथ 608.999 बिलियन डॉलर के स्तर तक पहुंच गया था। आलोच्य सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों  में इजाफे की बदौलत विदेशी मुद्रा भंडार ने रिकॉर्ड उच्चतम स्तर को छू लिया। उल्लेखनीय है कि विदेशी मुद्रा भंडार में एफसीए की हिस्सेदारी सबसे अधिक होती है। भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के मुताबिक आलोच्य सप्ताह के दौरान FCA 748 मिलियन डॉलर के उछाल के साथ 566.988 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में डॉलर समेत यूरो, पाउंड और येन जैसी मुद्राओं को भी शामिल किया जाता है। इनके मूल्य की गणना भी डॉलर के भाव में ही की जाती है। इसी बीच आलोच्य सप्ताह में स्वर्ण भंडार 76 मिलियन डॉलर के इजाफे के साथ 36.372 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया। वहीं, दो जुलाई को समाप्त सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष  से विशेष आहरण अधिकार  49 मिलियन डॉलर के इजाफे के साथ 1.548 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया। आरबीआई की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक IMF के साथ आलोच्य सप्ताह (दो जुलाई को समाप्त सप्ताह) देश का रिजर्व पोजिशन भी 139 मिलियन डॉलर बढ़कर 5.105 बिलियन पर पहुंच गया।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।   हर पल अपडेट रहने के लिए YO APP डाउनलोड करें Or. www.youngorganiser.com। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

अगले 5 वर्षो में  35 फीसदी वार्षिक वृद्धि दर से न्यूट्रास्युटिकल बाजार 18 अरब डॉलर का होगा

www.youngorganiser.com    Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 24th Jun. 2021, Thus. 00: 45  AM ...