Breaking News
Tendulkar

तेंदुलकर ने गरीब चार हजार लोगों की आर्थिक मदद की

www.youngorganiser.com

Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 09 May 2020.  

Sat, 03:15 PM (IST) :  Team Work:  Kuldeep & Sampada Kerni

मुंबई : दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने कोविड-19 महामारी से परेशानी का सामना कर रहे 4,000 गरीब लोगों की आर्थिक मदद की।मास्टर ब्लास्टर ने हालांकि मदद के तौर पर कितनी राशि दी है इसका पता नहीं चला। तेंदुलकर ने यह दान मुंबई की गैर सरकारी संगठन हाई 5 को दिया। तेंदुलकर ने ट्वीट किया दैनिक वेतन प्राप्त करने वाले परिवारों के समर्थन में हाई5 के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं। इस संस्था ने भी ट्वीट कर जरूरमंदों की मदद के लिए तेंदुलकर का आभार जताया।उन्होंने तेंदुलकर को टैग करते हुए ट्वीट किया शुक्रिया तेंदुलकर आपके इस दान से हम कोविड-19 के कारण परेशानी का सामना कर रहे 4,000 गरीब लोगों की मदद कर पायेंगे। इसमें बी.एम.सी व बृहन्मुंबई नगर निगम के स्कूली छात्र भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

आधिकारिक घोषणा UAE में होगा टी-20 वर्ल्ड कप

www.youngorganiser.com    Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 28th Jun. 2021, Mon. 04: 22  PM ...