Breaking News
अनीता की प्रेग्‍नेंसी दो कारणों से काफी चर्चा में रही थी। पहला कारण था कि अनीता ने शादी के कई सालों बाद मां बनने का फैसला लिया और दूसरा कारण था कि 37 की उम्र में उन्‍होंने नैचुरली कंसीव किया और इस बात पर खुद अनीता को भरोसा नहीं हो रहा था
.... अनीता की प्रेग्‍नेंसी दो कारणों से काफी चर्चा में रही थी। पहला कारण था कि अनीता ने शादी के कई सालों बाद मां बनने का फैसला लिया और दूसरा कारण था कि 37 की उम्र में उन्‍होंने नैचुरली कंसीव किया और इस बात पर खुद अनीता को भरोसा नहीं हो रहा था....?

टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी दुनिया के सबसे फेमस शो के कैरेक्टर पर, रखना चाहती हैं बेबी का नाम

www.youngorganiser.com    Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 17th Feb. 2021.Wed, 11:00 AM (IST) : Team Work: Arun Gavaskar & Gurmeet Singh , इस साल 9 फरवरी को टीवी एक्‍ट्रेस अनीता हसनंदानी ने बेटे को जन्‍म दिया है। अनीता की प्रेग्‍नेंसी दो कारणों से काफी चर्चा में रही थी। पहला कारण था कि अनीता ने शादी के कई सालों बाद मां बनने का फैसला लिया और दूसरा कारण था कि 37 की उम्र में उन्‍होंने नैचुरली कंसीव किया और इस बात पर खुद अनीता को भरोसा नहीं हो रहा था। बेटे को जन्‍म के देने के बाद उनके फैंस इसी इंतजार में हैं कि अनीता अपने बेटे का क्‍या नाम रखने वाली हैं। आपको बता दें कि अनीता ने डिलीवरी से पहले ही सोच लिया था कि बेटा या बेटी होने पर उसका क्‍या नाम रखेंगीं। आइए जानते हैं कि अनीता ने अपने बेबी ब्‍वॉय के लिए क्‍या नाम सोचा है। साल 2013 में शादी रचाने वाले अनीता और रोहित के घर फरवरी 2021 में किलकारियां गूंजी हैं। इस स्‍टार कपल ने बच्‍चे के जन्‍म से पहले ही उसका नाम सोच लिया था। डिलीवरी से पहले ही ‘मुंबई मिरर’ को दिए इंटरव्‍यू में अनीता ने बताया था कि वो अपने बेटे का नाम सोच चुकी हैं और वो अपने बेटे का नाम रवि रखना चाहती हैं। बेटे को रवि नाम देने के पीछे भी एक बहुत ही सुंदर वजह है जिसके बारे में आगे बताया गया है। अनीता ने बताया कि उनके प‍ति रोहित रेड्डी के पिता का देहांत हो गया है और उनका नाम रवि था। रोहित मानते हैं कि बेटे के रूप में उनके पिता वापस आ गए हैं इसलिए वो अपने बेटे को पिता का ही नाम देना चाहते हैं। रोहित ने बहुत पहले ही सोच लिया था कि अगर उनके बेटा हुआ, तो वो उसका नाम रवि ही रखेंगे। डिलीवरी से पहले अनीता से पूछा गया था कि अगर उनके बेटी हुई तो वो उसका क्‍या नाम रखेंगी। इस पर अनीता ने जवाब दिया था कि उन्‍हें Friends सीरियल बहुत पसंद है और 14 साल की उम्र में उन्‍हें इस सीरियल के एक कैरेक्‍टर मॉनिका का नाम बहुत पसंद था। अनीता और उनके पति रोहित रेड्डी के बेटी होती तो वो उसका नाम मॉनिका ही रखते। ये तो थी अनीता हसनंदानी की बात, अब जान लेते हैं कि जो कपल्‍स 2021 में पेरेंट बने हैं वो अपने बच्‍चे को क्‍या नाम दे सकते हैं। 2021 के टॉप नेम हैं – आराध्‍या, अदविका, बृंदा, दक्ष, धृति, इशिका, जीविका, काश्‍वी, कृषा, कल्कि, लास्‍या, लेखा, मिहिका, मायरा, नायरा, ऊर्वी, ऊशि, पीहू, प्रिशा, रीद्धि, सायरा, शैव्‍य, तुर्वी, यशिका। आप भी अपने बच्‍चे को ये खूबसूरत नाम दे सकते हैं। इसके अलावा आप भी अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी की तरह अपने बच्‍चे का नाम अपने किसी करीबी व्‍यक्‍ति के नाम पर रख सकते हैं। बच्‍चे का इस तरह नाम रखना भी बहुत खास होता है क्‍योंकि इस तरह से आप उस करीबी व्‍यक्‍ति को रोज याद करते हैं और उसे अपने पास महसूस कर पाते हैं। इसलिए आप भी बेबी का नाम रखने के लिए यह तरीका अपना सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

मैंने 17 साल की उम्र में डेटिंग ऐप्स के बारे में सुना था :शनाया कपूर

www.youngorganiser.com    Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 29th Jun. 2021, Tue. 5: 55  PM ...