Breaking News

जम्मू में राजस्व अधिकारी और वकील पर मामला दर्ज

www.youngorganiser.com    Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 9th Feb. 2021.Tue, 11:54 PM (IST) : Team Work:  Imtiaz Choudhary & kUNWAR , जम्मू: पुलिस की अपराध शाखा ने सोमवार को कई राजस्व अधिकारियों और एक वकील के खिलाफ राजीव गांधी न्यास की संपत्ति के हेरफेर के मामले में उनकी कथित भूमिका को लेकर मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। जम्मू अपराध शाखा के एक प्रवक्ता ने बताया कि तीन राजस्व अधिकारियों और एक वकील के खिलाफ कई संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वकील कई अन्य लोगों के साथ न्यास का प्रबंधक था। प्राथमिकी में वकील अशोक विजय गुप्ता, गिरदावरी के उप राजस्व अधिकारी शिव कुमार और जम्मू संभागीय आयुक्त अनवर सदोत्रा के नाम शामिल हैं। उन्होंने बताया कि भूषण गुप्ता नाम के एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है और इसमें कहा गया है कि उनके पिता के एक करीबी रिश्तेदार हिमनिश्वर गुप्ता ने 26 साल पहले अपनी मौत से पहले अपनी संपत्ति को लेकर वसीयत बनायी थी और अपने चार करीबी दोस्तों को उसका न्यासी बनाते हुए न्यास का नाम श्री राजीव गांधी ट्रस्ट रखा था। प्रवक्ता ने बताया कि तत्कालीन राजस्व अधिकारियों की मदद से अशोक गुप्ता ने गबन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

सिंथान रोड और मुगल रोड  5 जुलाई से खुलेंगे : उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

www.youngorganiser.com    Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 2nd Jul. 2021, Fri. 00: 16  AM ...