Breaking News
बुधवार को जम्मू केंद्र शासित प्रदेश का सबसे गर्म स्थान बन गया:jammu.jpg May 27, 2020: Young Organiser

जम्मू में पारा 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

www.youngorganiser.com

Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 27 May 2020.

 Wed, 11:44 PM (IST) :Team Work:  Imtiaz Choudhary & Pawan Vikas Sharma

जम्मू : बुधवार को जम्मू केंद्र शासित प्रदेश का सबसे गर्म स्थान बन गया। क्षेत्र के लोगों को चिलचिलाती गर्मी का सामना करना पड़ रहा है यह जानकारी मौसम विभाग ने दी। जम्मू में बुधवार को इस मौसम का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया क्योंकि पारा 42.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने हालांकि साथ ही यह पूर्वानुमान भी जताया कि तपती गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है मौसम विज्ञानियों ने जम्मू कश्मीर के अधिकतर स्थानों पर अगले 24 घंटे में छिटपुट वर्षा या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना जतायी है। क्योंकि अगले पांच दिनों के दौरान क्षेत्र में कुछेक स्थानों से लेकर व्यापक क्षेत्र में वर्षा होगी। मौसम विभाग ने एक अधिकारी ने कहा कि जम्मू में दर्ज 42.6 डिग्री सेल्सियस का अधिकतम तापमान मौसम के औसत से 3.5 डिग्री सेल्सियस ऊपर है। उन्होंने कहा कि शहर में न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के इस हिस्से के दौरान सामान्य से 1.5 डिग्री ऊपर है। जम्मू में सप्ताहांत में अधिकतम 42.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। हालांकि बाद में बारिश के दौर के चलते तापमान सामान्य के आसपास रहा। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो अभी भी सामान्य से 4.2 डिग्री ऊपर है। कल यहां मौसम का सबसे अधिक 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। कटरा में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापतान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

पेट के बल लेटने से ऑक्सीजन की दूर होती है कमी

मगर जरूर रखें ये ख्याल : इन परिस्थियों में पेट के बल सोने से बचें ...