www.youngorganiser.com
Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 29 Apr 2020.
Wed, 7:00 PM (IST): Pawan Vikas Sharma
जम्मू: प्रशासन ने पूरे जम्मू क्षेत्र में सात अप्रैल को स्कूल शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त नौवीं कक्षा तक एवं 11 वीं कक्षा के छात्रों को प्रोन्नति दे कर अगली कक्षा में भेजने का ऐलान किया था लेकिन लॉकडाउन के कारण किताब की दुकाने बंद होने से छात्र अगली कक्षा की पुस्तक नहीं खरीद पाये थे । कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के उद्देश्य से देश में 24 मार्च को लॉकडाउन की घोषणा की गई थी जिसे बाद में तीन मई तक बढ़ा दिया गया था । कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिये एक महीने से अधिक समय से जारी लॉकडाउन के बीच जम्मू कश्मीर प्रशासन द्वारा विभिन्न जिलों में नियंत्रित कारोबारी गतिविधियों की अनुमति दिये जाने के बाद जम्मू बुधवार को करीब पांच घंटे के लिए पुस्तकों एवं स्टेशनरी की दुकानें खुली। जम्मू के पक्का डंगा एवं अन्य इलाकों में बुधवार पांच घंटे के लिये सुबह दस बजे से दोपहर बाद दो बजे तक पुस्तकों एवं स्टेशनरी सामग्रियों की दुकानें खुली, जिससे प्रोन्नति पा कर अगली कक्षा में गए छात्रों को सुविधा मिली।
Young Organiser