Breaking News

जम्मू फ्रंटियर सीमा सुरक्षा बल के 213 वीरों को मिला पुलिस आंतरिक सुरक्षा पदक

www.youngorganiser.com    Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 15th Jun. 2021, Tue. 12: 55  PM (IST) : टीम डिजिटल: Team Work: P.V. sharma , Kuldeep &  Imtiaz Chowdhury जम्मू : संभाग में 192 किलोमीटर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ, ड्रोन से हथियार फैंकने व सीमा पर सुरंगे खोदने की साजिशों को नाकाम बना रही सीमा सुरक्षा बल जम्मू फ्रंटियर के 213 अधिकारियों व जवानों को पुलिस आंतरिक सुरक्षा पदक से सम्मानित किया गया है। पुलिस आंतरिक सुरक्षा पदक हासिल करने वालों में सीमा सुरक्षा बल जम्मू फ्रंटियर के आइजी एनएस जम्वाल समेत 27 अधिकारी, 59 सहयोगी अधिकारी व 127 अन्य रैंक शामिल हैं। आइजी जम्वाल को पुलिस आंतरिक सुरक्षा पदक के साथ डीजी प्रशस्ति पत्र से भी सम्मानित किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से आंतरिक सुरक्षा पदक उत्तर पूर्व में नक्सलवाद व जम्मू कश्मीर में आतंकवाद से लड़ने वाले सीमा प्रहरियों को दिया जाता है। मंगलवार को फ्रंटियर मुख्यालय पलौड़ा में आयोजित अलंकरण समारोह में आइजी एनएस जम्वाल ने जवानों व अधिकारियों को पदक भेट किए। उन्होंने पदक विजेताओं का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि सीमा प्रहरियों ने जम्मू कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा के लिए कई कुर्बानियां दी हैं। सीमा प्रहरियों को मिलने वाले सम्मान इस बात का प्रमाण है कि जवान दुर्गम हालात में सरहदों की रक्षा के लिए जान की बाजी लगा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सीमा प्रहरी इसी तरह से बुलंद हौंसले के साथ जम्मू कश्मीर में देश के दुश्मनों के मंसूबों को नाकाम बनाते रहेंगे। जम्मू कश्मीर के 8111 सीमा प्रहरियों को अब तक पुलिस आंतरिक सुरक्षा पदक से सम्मानित किया है। इन वीरों ने चुनौतीपूर्ण हालात में देश के दुश्मनों की साजिशों को नाकाम बनाने में अहम भूमिका निभाई है। सीमा प्रहरियों का हौंसला बढ़ाने के लिए गृह मंत्रालय ने ये पदक देने की शुरूआत जुलाई 2018 में की थी। साल में दो बार ये पदक उन जवानों को दिए जाते हैं जिन्होंने जम्मू कश्मीर या उत्तर पूर्वी राज्यों के चुनौतीपूर्ण हालात में दो साल तक सेवाएं दी हों।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।   हर पल अपडेट रहने के लिए YO APP डाउनलोड करें Or. www.youngorganiser.com। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

सरकार ने कोरोना की स्थिति का जायजा लेने के बाद 16 जिलों में छूट का दायरा बढ़ा जम्मू कश्मीर में सभी शिक्षण संस्थान 31 जुलाई तक बंद

www.youngorganiser.com    Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 11th Jul. 2021, Sun. 2: 55  PM ...