www.youngorganiser.com
Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 15th June 2020. Mon, 08:04 PM (IST) : Team Work: Imtiaz Choudhary & Kapish
जम्मू : पाकिस्तानी सेना ने सोमवार को जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा से लगे अग्रिम इलाकों में बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से गोलियां चलाने के साथ ही भारी हथियारों से गोलाबारी कर संघर्षविराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। आए दिन संघर्षविराम का उल्लंघन कर आतंकियों को घुसपैठ कराने की नापाक कोशिशें कर रहा है। इसी क्रम में सोमवार को पाकिस्तानी सेना ने सुंदरबनी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। सुंदरबनी सेक्टर में दोपहर बाद करीब ढाई बजे सीमा पार से छोटे हथियारों और मोर्टार के साथ गोलाबारी शुरू हुई। उन्होंने बताया कि भारतीय सुरक्षा बल इसका माकूल जवाब दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंतिम समाचार मिलने तक दोनों तरफ से गोलाबारी जारी थी। जम्मू कश्मीर में इस साल नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की तरफ से किये जाने वाले संघर्षविराम उल्लंघन के मामले बढ़े हैं और 10 जून तक उसकी तरफ से 2027 बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया जा चुका है। बीते दो हफ्तों में राजौरी और पुंछ सेक्टरों में पाकिस्तानी गोलाबारी में तीन सैन्य कर्मी शहीद हो चुके हैं।इस दौरान सीमा पार से भारी गोलाबारी की गई जिसका भारतीय सेना माकूल जवाब दे रही है। सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने आज दोपहर करीब 2:30 बजे अकारण संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इस दौरान छोटे और बड़े हथियारों से गोलाबारी की गई। भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई जारी है।
Young Organiser