Breaking News

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में पाकिस्तान की गोलीबारी में भारतीय जवान शहीद

www.youngorganiser.com

Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 4th June 2020.

 Thu, 11:07 PM (IST) : Team Work: Kuldeep & Pawan Vikas Sharma

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास बृहस्पतिवार रात को पाकिस्तानी सेना की ओर से की गयी गोलीबारी और गोलाबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने सुंदरबनी सेक्टर के अग्रिम क्षेत्रों में गोलीबारी की। संघर्षविराम उल्ंलघन की इस घटना में एक जवान शहीद हो गया। उन्होंने बताया कि सीमा पर तैनात भारतीय जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलीबारी की और अंतिम रिपोर्ट मिलने तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी।पाकिस्तान ने एक बार फिर जम्मू कश्मीर के अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी की है। बी.एस.एफ के अधिकारियों ने बताया कि जम्मू में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास कठुआ-सांबा बेल्ट में पाकिस्तान रेंजर्स ने रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए एक दर्जन से अधिक घरों को नुकसान पहुंचाया है। बी.एस.एफ के जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी गोलाबारी का विरोध किया है। पाकिस्तान आए दिन अंतरराष्ट्रीय सीमा से नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ कराने के इरादे से संघर्ष विराम का उल्लंघन तो करता आ रहा है परंतु अब उसने सीमांत गांवों और रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाने लगा है।

राजौरी के बाद पुंछ में भी पाकिस्तान ने किया सीजफायर उल्लंघन, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

गुरुवार देर रात एक बार फिर पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन कर एल.ओ.सी पर मौजूद भारतीय चौकियों पर फायरिंग की है और मोर्टार दागे हैं। हालांकि भारतीय सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है। सीजफायर उल्लंघन की घटना पुंछ जिले के किरनी सेक्टर में गुरुवार देर रात 10:45 बजे शुरू हुई। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की जा रही है और मोर्टार भी दागे गए हैं जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इससे पहले पाकिस्तान ने गुरुवार को ही नियंत्रण रेखा पर स्थित राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में भी संघर्षविराम का उल्लंघन किया था।

अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से आवासीय इलाकों में भारी गोलीबारी किए जाने से कठुआ-सांबा क्षेत्र के निवासियों में दहशत

राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में पाकिस्तान ने भारी गोलीबारी की। भारतीय सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान सेना का एक जवान शहीद हो गया। अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से आवासीय इलाकों में भारी गोलीबारी किए जाने से कठुआ-सांबा क्षेत्र के निवासियों में दहशत फैल गई और एक दर्जन से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए।अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से अकारण की गई गोलीबारी में कई गांववाले बाल-बाल बच गए और अपने-अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भाग गए। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी रेंजरों ने हीरानगर सेक्टर में छोटे और मध्यम हथियारों से गोलीबारी की। अधिकारियों के मुताबिक, एक दर्जन से ज्यादा मकानों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि सीमा सुरक्षा बल बी.एस.एफ ने पाकिस्तान की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

पूजा, हवन और ऑनलाइन प्रसाद अपने नाम पर बुक करवा पाएंगे शिव भक्त : उपराज्यपाल

www.youngorganiser.com    Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 7th Jul. 2021, Wed. 00: 25  AM ...