Breaking News
रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन की सूची जारी: May 20, 2020, File Photo, Young Organiser

जनता से आग्रह है कोरोना को हराने के लिए निर्देशावली का पालन करे: मुर्मू

www.youngorganiser.com

Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 04 May 2020.  Mon, 3:00 PM (IST) 🙁 Inf Deptt. J&K)Team Work:  Kuldeep & Pawan Vikas Sharma

जम्मू: उपराज्यपाल जी.सी मुर्मू ने कहा कि जम्मू कश्मीर की कुल जी.डी.पी का 30 से 40 प्रतिशत कृषि व इसके समानांतर अन्य कुछ छोटे क्षेत्रों लॉकडाउन से औद्योगिक से ही हैं। हमारे यहां लघु उद्योग, अस्पताल, तीर्थस्थल हैं। श्रमिक वर्ग भी हैं, छोटे किसान हैं, रेहड़ी फड़ी वाले भी हैं। हमने इन लोगों के लिए दो से तीन माह का राहत पैकेज भी जारी किया है। हमारा प्रयास है कि कोई भी उपेक्षित न रहे। कोई भी राहत पैकेज से वंचित न हो। प्रत्येक तक मदद पहुंचे। देश के विभिन्न हिस्सों मेंं रुके जम्मू कश्मीर के नागरिकों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस संदर्भ भारत सरकार ने एक निर्देशावली जारी की है। हमने बीते कुछ दिनों के दौरान करीब सात हजार लोगों को पास लाया है। उपराज्यपाल ने कहा कि मेरा जनता से आग्रह है कि वह कोरोना को हराने के लिए समय-समय पर जारी किए जाने वाली सलाह और निर्देशावली का पालन करे। हम यह जंग हर हाल में जीतेंगे और जल्द ही सबकुछ सामान्य रूप से पटरी पर लौट आएगा। जम्मू संभाग लगभग सामान्य हो चला है। कश्मीर घाटी में भी स्थिति जल्द ही ठीक होगी। डरने के बजाय हमें सावधान और सुरक्षित रहना है। इस समय कई जिलों में कुछ पाजिटिव मामले हैं, लेकिन जम्मू संभाग के कई जिलों को ग्रीन जोन घोषित किया गया है। इस समय कश्मीर में 95 रेडजोन चिन्हित किए गए हैं। स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है। उपराज्यपाल जी.सी मुर्मू ने कहा कि इस समय करोना वायरस का कोई टीका नहीं है। हमें सिर्फ सावधानी ही बचा सकती है। हम पूरे प्रदेश में नागरिकों को मास्क उपलब्ध करा रहे हैं। हम अभी तक 50 लाख मास्क बांट चुके हैं। गरीबी रेखा से नीचे रहने वालों को हम यह निशुल्क दे रहे हैं।अस्पतालों और क्वारंटाइन केंद्रों में आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की कमी से इन्कार करते हुए उप राज्यपाल जीसी मुर्मू ने कहा कि यह सिर्फ अफवाह है। हमारे पास 17 अस्पतालों में 18500 बिस्तरों की क्षमता है। इनके अलावा आइसोलेशन सेंटर कोविड केयर अस्पताल वेलनेस सेंटर भी हैं। जम्मू कश्मीर में कोविड 19 के संक्रमण के 80 प्रतिशत मामलों में कोई भी लक्षण साफ तौर पर नजर नहीं आया है। इन लोगों में वायरस का पता सैंपल की जांच के बाद ही चला है। उपराज्यपाल जी.सी मुर्मू ने प्रत्येक नागरिक को कोरोना वायरस के खिलाफ एक योद्धा करार दिया है। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग लंबी चलेगी। कोरोना को हराने के लिए प्रत्येक को अपनी भूमिका का पूरी जिम्मेदारी व निष्ठा के साथ निर्वाह करना चाहिए। कोरोना वायरस की प्रकृति और इलाज का अभी तक पूरी तरह पता नहीं चला है इसलिए हमें बहुत सावधान रहना है। उपराज्यपाल जी.सी मुर्मू ने कहा कि मेरा जनता से आग्रह है कि वह कोरोना को हराने के लिए समय-समय पर जारी किए जाने वाली सलाह और निर्देशावली का पालन करे। हम यह जंग हर हाल में जीतेंगे और जल्द ही सबकुछ सामान्य रूप से पटरी पर लौट आएगा। जम्मू संभाग लगभग सामान्य हो चला है। कश्मीर घाटी में भी स्थिति जल्द ही ठीक होगी। डरने के बजाय हमें सावधान और सुरक्षित रहना है। इस समय कई जिलों में कुछ पाजिटिव मामले हैं, लेकिन जम्मू संभाग के कई जिलों को ग्रीन जोन घोषित किया गया है। इस समय कश्मीर में 95 रेडजोन चिन्हित किए गए हैं। स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

पचास फीसदी क्षमता से आज  रेस्टोरेंट व बार और इंडोर खेल परिसर खुलेंगे

बिना वैक्सीनेशन या टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट के इंडोर शापिंग कांप्लेक्स, माल, रेस्तरां या बार ...