www.youngorganiser.com
Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 5th June 2020.
Fri, 02:47 PM (IST) : Team Work: Taru. R.Wangyal & Pawan Vikas Sharma
अनंतनाग : सुरक्षाबलों को बड़ी मिली है जिस सड़क के पास यह रॉकेट रखा गया था, वह मुख्य रोड है। जो दो जिलों को जोड़ती है। आनंतनाग में सी.आर.पी.एफ और पुलिस की जॉइंट पेट्रोल टीम ने शुक्रवार को गश्त के दौरान पहाड़ी इलाके में रॉकेट रखा हुआ पाया। इसकी सूचना फौरन स्क्वैड टीम को दी गई। सुरक्षाबलों की सक्रियता से रॉकेट को डिफ्यूज कर दिया गया। इस दौरान इलाके को खाली करा लिया गया। सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया। किसी भी तरह की क्षति नहीं हुई है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि बीते दिनों में बड़े आतंकवादियों के मारे जाने से सीमापार बैठे उनके आकाओं में बेचैनी है। आई.ई.डी और अन्य विस्फोटक बरामद होते रहते हैं लेकिन रॉकेट को बरामद कर लेना एक बड़ी कामयाबी है। जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग के पहाड़ी इलाकों में भारी संख्या में सेना को निशाना बनाने के नापाक इरादे से रखे गए रॉकेट को डिफ्यूज कर दिया है। आतंकवादियों ने पुलवामा जैसे हमले को फिर से दोहराने के इरादे से तैयारी कर रखी थी। दो दिन पहले ही यहां से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया था।
Young Organiser