Breaking News
टी.आर.सी.एफ के संस्थापक जावेद राही....

खानाबदोश जनजातियों के लिए मोबाइल टीकाकरण अभियान शुरू करने की मांग :जावेद राही

www.youngorganiser.com    Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 17th May. 2021, Mon. 2:04 PM (IST) : Team Work: Imtiaz Chowdhury  जम्मू: जम्मू-कश्मीर के जनजातीय अनुसंधान एवं सांस्कृतिक प्रतिष्ठान (टीआरसीएफ) ने जम्मू-कश्मीर के गुज्जर, बकरवाल, गद्दी और सिप्पी जैसी खानाबदोश जनजाति के लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाने के लिए विशेष रूप से मोबाइल टीकाकरण अभियान शुरू करने की मांग की है। टी.आर.सी.एफ के संस्थापक जावेद राही ने इसकी जरुरत पर बल देते हुए कहा कि जंगलों में कच्चे घरों में रहने वाले इन जनजातियों के लोगों को इस महामारी के बारे में जागरुक करना आवश्यक है। राही ने जनजाति समुदाय के लोगों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित बैठक में कहा सरकार को जल्द से जल्द गुज्जर, बकरवाल, गद्दी और सिप्पी जैसी खानाबदोश जनजाति के लोगों के लिए मोबाइल टीकाकरण अभियान की शुरुआत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में इन खानाबदोश जनजातियों के कई लोग कोविड रोधी टीके को लगवाने से हिचकिचा रहे हैं। हमारा यह कत्र्तव्य है कि इन लोगों को इस महामारी को लेकर जागरुक करें और टीके की महत्ता के बारे में समझाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

सरकार ने कोरोना की स्थिति का जायजा लेने के बाद 16 जिलों में छूट का दायरा बढ़ा जम्मू कश्मीर में सभी शिक्षण संस्थान 31 जुलाई तक बंद

www.youngorganiser.com    Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 11th Jul. 2021, Sun. 2: 55  PM ...