Breaking News

कोविड मरीजों को समर्पित हुआ डी.आर.डी.ओ का अस्पताल

www.youngorganiser.com    Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 30th May. 2021, Sun. 01: 21 AM (IST) : टीम डिजिटल:Team Work:  Taru. R.Wangyal  & Pawan Vikas , जम्मू : डी.आर.डी.ओ द्वारा बनाया गया  जम्मू में पांच सौ बिस्तरों की क्षमता वाला कोविड अस्पताल शनिवार को मरीजों को समर्पित कर दिया गया। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस अस्पताल का उदघाटन किया। हालांकि अभी मरीजों को भर्ती करना शुरू नहीं किया गया है। अस्पताल में ड्राइ रन के बाद ही यहां मरीजों को भर्ती करना शुरू किया जाएगा। डीआरडीओ का यह अस्पताल पांच सौ बिस्तरों की क्षमता का है। इसमें 125 बिस्तर आइसीयू के हैं। पहले इस अस्पताल का उदघाटन शुक्रवार शाम को होना था लेकिन बाद में इसे एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया। एपराज्यपाल ने शनिवार की सुबह इसका उदघाटन किया। इस मौके पर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्तिय आयुक्त अटल ढुल्लू सहित डीआरडीओ के अधिकारी और जीएमसी की प्रिंसिपल डा. शशि सूदन भी मौजूद थी। उपराज्यपाल ने अस्पताल का उदघाटन करने के बाद सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने संतोष जताया कि इससे कोविड के मरीजों को राहत मिलेगी। उपराज्यपाल को बताया गया कि अभी अस्पताल में कुछ जरूरी सुविधाएं शुरू नहीं हो पाई है। बिस्तरों पर आक्सीजन सुविधा शुरू करने में कुछ समय लगेगा। इसके बाद अस्पताल में ड्राइ रन होगा। सभी सुविधाओं की जांच करने के बाद ही अस्पताल में मरीजों को भर्ती किया जाएगा। उन्हें बताया गया कि अस्पताल में कोविड मरीजों के लिए त्रिस्तरीय सुविधा बनाई गई है। उनकी जांच बाद भी डाक्टर यह तय करेंगे कि उन्हें किस वार्ड में भर्ती करना है। उन्हें बताया गया कि अस्पताल में सिटी स्कैन मशीन लगाने का भी प्रस्ताव है। इसके लिए अभी निर्माण कार्य जारी है। जल्दी ही यह सुविधा होगी। इस अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने में अभी एक या दो दिनों का समय लग सकता है। उम्मीद जाहिर की जा रही है कि एक जून से ही अस्पताल में मरीजों को भर्ती किया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।   हर पल अपडेट रहने के लिए YO APP डाउनलोड करें Or. www.youngorganiser.com। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

सरकार ने कोरोना की स्थिति का जायजा लेने के बाद 16 जिलों में छूट का दायरा बढ़ा जम्मू कश्मीर में सभी शिक्षण संस्थान 31 जुलाई तक बंद

www.youngorganiser.com    Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 11th Jul. 2021, Sun. 2: 55  PM ...