Breaking News

किसानों के चक्का जाम का दिखा छिटपुट असर, नहीं मिला जन समर्थन, पंजाब और हरियाणा में लोगों को हुई परेशानी

www.youngorganiser.com    Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 6th Feb. 2021.Sat, 8:07 PM (IST) :   Pawan Vikas Sharma , Kunwar , Imtiaz Chowdhury, Arun Gavaskar, Siddharth, Sandeep Agerwal, Kuldeep Sharma,Gurmeet , Kapish, Sampada Kerni & Taru. R.Wangyal, शनिवार को कृषि सुधार कानूनों के विरोध मेंराष्ट्रव्यापी चक्का-जाम की अपील का आंशिक असर रहा। पंजाब व हरियाणा में इसकी वजह से लोगों को परेशानी पेश आई। राजस्थान में कांग्रेस के विधायकों और नेताओं ने खुद सड़क पर उतर कर चक्का जाम कराया। देश के अन्य हिस्सों में इसे जन समर्थन नहीं मिला। राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को चक्का जाम से बाहर रखा गया था, लेकिन राष्ट्रीय राजधानी में एहतियातन कड़े इंतजाम किए गए थे।

कांग्रेसियों ने कोटा में निकाली ट्रैक्टर रैली

कोटा में कांग्रेसियों ने ट्रैक्टर रैली निकाली। महिलाएं भी चक्का जाम में शामिल हुईं। अजमेर रोड पर करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। हिमाचल के शिमला, मंडी, ऊना में कांग्रेस व माकपा के नेताओं ने प्रदर्शन किया। शिमला में विक्ट्री टनल पर कुछ देर के लिए चक्का जाम किया।

जम्मू-पठानकोट हाईवे के किनारे प्रदर्शन :- जम्मू में दो जगह प्रदर्शन हुए, जबकि कठुआ जिले के हीरानगर में कुछ किसान संगठनों ने जम्मू-पठानकोट हाईवे के किनारे प्रदर्शन किया। मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड में बहुत ही मामूली असर दिखा।

दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशन साढ़े पांच घंटे तक रहे बंद

दिल्ली मेट्रो के तीन कारिडोर के 10 स्टेशन करीब साढ़े पांच घंटे तक बंद रखे गए। इनमें नौ स्टेशन वायलेट लाइन के थे। इस लाइन पर खान मार्केट से लेकर लाल किला तक सभी स्टेशनों को बंद रखा गया। आवाजाही बाधित होने से यात्रियों को बहुत परेशानी हुई। कई यात्रियों ने दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर नाराजगी जाहिर की। हालांकि दोपहर 3:54 बजे सभी स्टेशन खोल दिए गए और मेट्रो का परिचालन पूरी तरह सामान्य हो गया।

जालंधर में नजर आई भिंडरावाले की तस्वीर :- जालंधर में धरने के दौरान गाडि़यों में जरनैल सिंह भिंडरावाले की तस्वीर वाले झंडे भी दिखाई दिए। कई जगह कांग्रेस के विधायक धरनों में पहुंचे और भाजपा के विरोध में पर्चे बांटे गए।

कुंडली बार्डर पर सुबह से ही जाम :- हरियाणा के कुंडली बार्डर पर सुबह से ही जाम था। राई में दो जगह और मुरथल के पास झिलमिल ढाबे के सामने भी जाम लगाया गया। केएमपी-केजीपी एक्सप्रेस-वे पर भी ट्रैक्टर-ट्राली व अन्य वाहन लगाकर जाम किया गया। राजस्थान में कांग्रेस के विधायक और पदाधिकारी स्वयं सड़क पर उतरे। कई जगहों पर शाम चार बजे बाद भी कांग्रेसी हाईवे पर बैठे रहे।

यात्रियों को हुई परेशानी :- पंजाब में किसान संगठनों ने 70 से ज्यादा स्थानों पर तीन घंटे के लिए नेशनल व स्टेट हाईवे पर चक्का जाम किया। इस दौरान शांति बनी रही, लेकिन लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। कई जगहों पर लोगों को पैदल चलना पड़ा। रूट डायवर्ट करने से यात्रियों का सफर लंबा हो गया।

इस बार नहीं चली मनमानी : – आइटीओ के नजदीक शहीदी पार्क पर चक्का जाम के उद्देश्य से जैसे ही प्रदर्शनकारी पहुंचे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सिंघु, टीकरी और गाजीपुर बार्डर पर कृषि कानून विरोधी किसान संगठनों ने प्रदर्शन किए, लेकिन किसी को राजधानी में घुसने की इजाजत नहीं थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

रोबोटिक सर्जिकल सिस्टम वाला भारत का पहला अस्पताल पुणे में खुला

www.youngorganiser.com    Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 3rd Jul. 2021, Sat. 1: 44  PM ...